रंग गोरा करने के चक्कर में इन लड़कियों ने जो ये काम किया, आप भूलकर भी न कीजिएगा। वरना आपको पछताना पड़ सकता है, इनकी तरह। जानिए क्या है मामला?
विज्ञापन
2 of 5
गोरा होने के चक्कर में अस्पताल पहुंचे 12 स्कूली बच्चे
हरियाणा में कैथल जिले के गांव जखौली स्थित राजकीय स्कूल में वीरवार को पहुंचीं छात्राओं के एक-दूसरे से हाथ मिलाते ही खुजली होने लगी। स्कूल की 46 छात्राओं को खुजली होने पर जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इससे पहले 40 छात्राओं को बुधवार को समस्या आई थी। डिप्टी डीईओ ने अस्पताल और गांव का दौरा कर तीन दिनों तक सफाई के आदेश दिए। गांव के सरपंच अनिल मलिक व अध्यापिका सुनीता व सुमन को भी खुजली हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
स्कूल की छात्राओं को हुई खुजली की समस्या
दरअसल, स्कूल की इन लड़कियों पर गोरा होने का भूत ऐसा सवार हुआ कि कि उन्होंने एक डरावना कदम उठा लिया। छात्राओं ने किसी पौधे के पत्ते पूरे बदन पर रगड़ लिए। उसके बाद लड़कियों को खुजली होने लगी। यह देखकर वे घबरा गई और जोर-जोर से रोने लगी। मामला देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया। टीचर्स और प्रिंसीपल के हाथ पैर फूल गए, क्योंकि एक दूसरे को हाथ लगाने पर खुजली फैल रही थी।
4 of 5
स्कूल की छात्राओं को हुई खुजली की समस्या
आनन फानन में लड़कियों को पास के ही सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार दिलवाया गया, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उसके बाद अभिभावकों को बुलाकर उन्हें कैथल के सरकारी अस्पताल भेजा गया। कैथल के सरकारी अस्पताल में उनको तुरंत उचित उपचार दे दिया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति पहले से बेहतर है, लेकिन लोग अभी भी उन्हें हाथ लगाने से डर रहे हैं।
मामले में डॉक्टर आरडी चावला ने बताया कि लड़कियों ने किसी जहरीले पौधे को हाथ लगाया था, जिसकी वजह से उन्हें खुजली शुरू हो गई। दवाई दे दी गई है, लेकिन अभी उन्हें देखरेख में रखा जाएगा। सरपंच के बुलावे पर गांव पहुंचे आयुष विभाग से डा. जितेंद्र गिल ने बताया कि स्कूल के आस-पास वातावरण खराब है। हो सकता है हवा में ही कोई तत्व वायरल हो रहा है। पेड़ या उसके पत्तों से कोई खुजली नहीं फैल रही।