हमें देश के सैनिकों पर गर्व है। बीएसएफ के जवानों ने इन करतबों को देखिए, ये आपको हैरान कर देंगे। तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
देखिए, ये हैं देश के सैनिक, हर एक्शन एक्सीलेंट
2 of 5
ये तस्वीरें हैं जालंधर में हुई 37वीं बीएसएफ इंटर फ्रंटियर एथलेटिक्स मीट की। इसमें पंजाब फ्रंटियर ने 116 प्वाइंट हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
देखिए, ये हैं देश के सैनिक, हर एक्शन एक्सीलेंट
3 of 5
इसके अलावा 100 प्वाइंट लेकर राजस्थान फ्रंटियर दूसरे, 66 प्वाइंट लेकर जम्मू फ्रंटियर तीसरे और 54 प्वाइंट के साथ नार्थ बंगाल फ्रंटियर चौथे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि बीएसएफ के एडीजी महेश कुमार सिंगला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
देखिए, ये हैं देश के सैनिक, हर एक्शन एक्सीलेंट
4 of 5
3000 मीटर स्टेपल चेज दौड़ में पंजाब फ्रंटियर के जसविंदर सिंह ने पहला, राजस्थान फ्रंटियर के बिजेंदरपाल ने दूसरा और जम्मू फ्रंटियर के अनिल कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर रिले दौड़ में राजस्थान फ्रंटियर ने पहला, पंजाब फ्रंटियर ने दूसरा और साउथ बंगाल फ्रंटियर ने तीसरा स्थान हासिल किया।