इंडो पाक बॉर्डर पर आज बीएसएफ और पाक तस्करों में मुठभेड़ हुई। जवानों ने चार तस्करों को मौके पर ही ढेर कर दिया। देखिए तस्वीरें।
बॉर्डर पर BSF और पाक तस्करों में मुठभेड़, 4 ढेर, तस्वीरें
2 of 7
मरने वालों में दो भारतीय और दो पाकिस्तानी तस्कर शामिल हैं। पाकिस्तान की तरफ से पांच तस्कर हेरोइन के पैकेट लेकर सरहद पर पहुंचे थे। फायरिंग में दो मारे गए और तीन भागने में कामयाब हो गए।
बॉर्डर पर BSF और पाक तस्करों में मुठभेड़, 4 ढेर, तस्वीरें
3 of 7
घटनास्थल से बीएसएफ को पचास करोड़ रुपये की हेरोइन, तीन पिस्तौल (दो 09 एमएम और एक लोकल मेड), 54 कारतूस, एक पाकिस्तानी सिम, एक चाकू और 270 रुपये की पाक करेंसी बरामद हुई। घटना फिरोजपुर सेक्टर बीएसएफ की बीओपी मेहंदीपुर में घटी।
बॉर्डर पर BSF और पाक तस्करों में मुठभेड़, 4 ढेर, तस्वीरें
4 of 7
बीएसएफ पंजाब के आईजी अनिल पालीवाल ने बताया कि बीएसएफ को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से भारी मात्रा में हेरोइन की खेप आने वाली है। सरहद पर चौकसी बढ़ा दी गई थी। बीओपी मेहंदीपुर के पास बीएसएफ की बटालियन 191 के जवान गश्त कर रहे थे।
बॉर्डर पर BSF और पाक तस्करों में मुठभेड़, 4 ढेर, तस्वीरें
5 of 7
आईजी ने बताया कि गश्ती के दौरान पाकिस्तान की तरफ नाइट विजन के जरिए संदिग्ध गतिविधियां देखी गई। जैसे ही पाकिस्तानी और भारतीय तस्कर फेंसिंग के पास हेरोइन की डिलीवरी करने लगे तो बीएसएफ जवानों ने उन्हें चेतावनी दी। इस पर तस्करों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। बीएसएफ जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन
बॉर्डर पर BSF और पाक तस्करों में मुठभेड़, 4 ढेर, तस्वीरें
6 of 7
आईजी ने बताया कि कुछ देर बाद दोनों तरफ से फायरिंग बंद हो गई। उसके बाद सर्च अभियान चलाया गया तो पता चला कि दो पाकिस्तानी और दो भारतीय तस्करों की मौत हो चुकी थी। मौके से दस पैकेट हेरोइन, तीन पिस्तौल और 54 कारतूस, एक पाकिस्तानी सिम, एक चाकू और 270 रुपये की पाक करेंसी बरामद हुई।