फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान बॉर्डर पर एनकाउंटर, 105 करोड़ की हेरोइन बरामद

Sun, 22 Nov 2015 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ और पाक तस्करों में जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसके बाद जवानों ने 105 करोड़ की हेरोइन बरामद की। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

पाकिस्तान बॉर्डर पर एनकाउंटर, 105 करोड़ की हेरोइन बरामद

2 of 7
पंजाब में फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी गजल (खेमकरण) में भारतीय तस्करों को हेरोइन की डिलीवरी देने पहुंचे पाकिस्तानी तस्करों को बीएसएफ जवानों ने खदेड़ दिया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए तस्कर फरार हो गए, लेकिन 105 करोड़ की हेरोइन छोड़ गए।
विज्ञापन

पाकिस्तान बॉर्डर पर एनकाउंटर, 105 करोड़ की हेरोइन बरामद

3 of 7
घटनास्‍थल पर सर्च अभियान के दौरान बीएसएफ को 21 किलो हेरोइन, एक पिस्टल, पांच कारतूस व 12 बोर के चार कारतूस के खोल मिले हैं। इस अभियान में बीएसएफ के साथ पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस भी शामिल थी।

पाकिस्तान बॉर्डर पर एनकाउंटर, 105 करोड़ की हेरोइन बरामद

4 of 7
पंजाब बीएसएफ के आईजी अनिल पालीवाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी गजल (खेमकरण) के आसपास पाकिस्तानी तस्कर हेरोइन की खेप भारतीय तस्करों को पहुंचाने वाले हैं। बीएसएफ और पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस के अधिकारी उक्त बीओपी के पास पाकिस्तानी तस्करों पर पैनी नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन

पाकिस्तान बॉर्डर पर एनकाउंटर, 105 करोड़ की हेरोइन बरामद

5 of 7
आईजी ने बताया कि रात को फैंसिंग के पास पाकिस्तानी तस्करों की हलचल देखी। तस्करों के पास एक प्लास्टिक की पाइप थी, जिसके माध्यम से वे फैंसिंग पार हेरोइन के पैकेट फेंक रहे थे। बीएसएफ जवानों ने तस्करों को चेतावनी दी लेकिन उन्होंने बीएसएफ के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के जवाब में जवानों ने भी तस्करों पर गोलियां दागीं। तस्कर घने अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से जान बचाकर भाग निकले।
विज्ञापन

पाकिस्तान बॉर्डर पर एनकाउंटर, 105 करोड़ की हेरोइन बरामद

6 of 7
आईजी ने बताया कि बीएसएफ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो वहां से हेरोइन के 21 पैकेट मिले। इस हेरोइन का वजन 21 किलोग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 105 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा जवानों को एक पिस्टल, पिस्टल के दो मैगजीन और बारह बोर बंदूक के चले हुए चार खोल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान बॉर्डर पर एनकाउंटर, 105 करोड़ की हेरोइन बरामद

7 of 7
आईजी ने बताया कि इस साल 316.413 किलोग्राम हेरोइन व 16 पिस्टलें सरहद से पकड़ी हैं। इस मौके पर फिरोजपुर सेक्टर के डीआईजी आरके थापा व डीआईजी आरएस कटारिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें