फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन कातिलों ने न वृद्ध महिला को बख्शा न गर्भवती को, तस्वीरें

Thu, 29 Oct 2015 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
एक ही दिन 2 महिलाओं के कत्ल से शहर में दहशत का माहौल। एक बुजुर्ग महिला थी तो दूसरी 7 माह की गर्भवती। हादसे की तस्वीरें।
विज्ञापन

इन कातिलों ने न वृद्ध महिला को बख्शा न गर्भवती को, तस्वीरें

2 of 8
पंजाब के लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ में बुधवार की सुबह दो विभिन्न इलाकों में दो महिलाओं के कत्ल से शहर में दहशत का माहौल। पहली घटना बिधि चंद कालोनी में सुबह दस बजे उस समय घटी जब घर में सास बहू अकेली थीं और बाकी सदस्य काम पर गए थे। वहीं दूसरी घटना राम नगर की है, जिसमें प्रवासी गर्भवती महिला का गला घोंटकर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

इन कातिलों ने न वृद्ध महिला को बख्शा न गर्भवती को, तस्वीरें

3 of 8
बिधि चंद कालोनी निवासी महिला की पहचान साबरी खातुन (55) पत्नी मोहम्मद यूनिस तथा राम नगर निवासी गर्भवती महिला की पहचान गीता पत्नी राम लाल निवासी यूपी के तौर पर हुई है। साबरी खातुन पिछले पांच वर्ष से अपने परिवार सहित किराये के मकान में रह रही थीं।

इन कातिलों ने न वृद्ध महिला को बख्शा न गर्भवती को, तस्वीरें

4 of 8
घटना के बाद मौके पर पुलिस पार्टी सहित पहुंचे एसएचओ नरिंदर सिंह और डीएसपी मनप्रीत सिंह और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने महिला के कमरे में गिरे खून के नमूने लिए। साथ ही आसपास के कई घरों के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज भी ली है।

विज्ञापन

इन कातिलों ने न वृद्ध महिला को बख्शा न गर्भवती को, तस्वीरें

5 of 8
घर में मौजूद मृतका की बहू सादमा ने बताया कि सुबह दस बजे के आसपास उनके घर में दो लोग दाखिल हुए, जिनमें एक सरदार व्यक्ति था। दोनों ने आते ही अम्मी के सिर पर किसी चीज से वार कर दिया। उसने डर के मारे बाथरूम में अपने आप को बंद कर कुंडी लगा ली। दोनों ने उसकी अम्मी का कत्ल कर दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन

इन कातिलों ने न वृद्ध महिला को बख्शा न गर्भवती को, तस्वीरें

6 of 8
इस मामले की जांच में जुटे एसएचओ नरिंदर सिंह ने अज्ञात लोगों पर कत्ल का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका पति रंगरोगन का काम करता है। उसके दो बेटे हैं। एक बेटा साथ रहता है। पुलिस मामले को चोरी की घटना से जोड़कर देख रही है।

विज्ञापन

इन कातिलों ने न वृद्ध महिला को बख्शा न गर्भवती को, तस्वीरें

7 of 8
वहीं रामनगर में 22 वर्षीय गर्भवती महिला गीता का हत्या की खबर बुधवार सुबह आठ बजे पता चली। पुलिस को जानकारी देते हुए मकान मालकिन सरोज रानी ने बताया कि गीता और उसके पति राम लाल पंद्रह दिन पहले ही उनके मकान में आए थे। दोनों में रोज झगड़ा होता था। मंगलवार रात को भी दोनों में काफी झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन

इन कातिलों ने न वृद्ध महिला को बख्शा न गर्भवती को, तस्वीरें

8 of 8
मकान मालकिन ने बताया कि, सुबह मैं अपने किराये वाले मकान में आई और दरवाजा खटखटाकर देखा तो अंदर गीता की लाश पड़ी थी। मृतका का पति घर से गायब था। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि मृतका सात महीने की गर्भवती लगती है। यूपी में रहने वाले इसके मायके वालों को सूचित कर दिया गया है उनके आने पर ही कोई कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें