फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बरता, पुलिस ने महिला शिक्षकों को बालों से घसीटा

Mon, 02 Feb 2015 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
पंजाब पुलिस की बर्बर करतूत एक बार फिर सामने आई जब पुलिस ने बालों से पकड़कर महिला शिक्षकों को घसीटा और उनपर लाठियां भांजी, तस्वीरों में देखिए पुलिस की बर्बरता।
विज्ञापन

बर्बरता, पुलिस ने महिला शिक्षकों को बालों से घसीटा

2 of 9
पंजाब पुलिस की करतूत एक बार फिर सामने आई जब पुलिस ने बालों से पकड़कर महिला शिक्षकों को घसीटा और उनपर लाठियां भांजी। मामला पंजाब के रोपड़ का है। लाठीचार्ज तब हुआ जब अध्यापक सरकार के खिलाफ शहर में रोष मार्च निकाल रहे थे।
विज्ञापन

बर्बरता, पुलिस ने महिला शिक्षकों को बालों से घसीटा

3 of 9
स्थानीय बेला चौक में जुटे प्रदर्शनकारी आगे जाना चाहते थे। उन्होंने पुलिस द्वारा लगाए बैरिकेड को धक्का मारकर आगे जाने की कोशिश की तो एसपी हरमीत सिंह हुंदल के नेतृत्व में पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। पुलिस ने महिला शिक्षकों को भी नहीं बख्शा।

बर्बरता, पुलिस ने महिला शिक्षकों को बालों से घसीटा

4 of 9
इस दौरान कई महिला शिक्षकों को चोट आई। महिला शिक्षकों को पुलिस ने बालों से पकड़-पकड़ कर घसीटा। कुछ महिला शिक्षकों के साथ बच्चे भी इस प्रदर्शन में शामिल थे। लाठीचार्ज के दौरान इन बच्चों ने भी गलियों में छुपकर कर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

बर्बरता, पुलिस ने महिला शिक्षकों को बालों से घसीटा

5 of 9
लाठीचार्ज के दौरान भागे अध्यापकों को दुकानों और गलियों में से निकालकर दौ़ड़ा-दौ़ड़ाकर पीटा गया। इस मौके पर पुलिस ने नेताओं समेत कुछ अध्यापकों को गिरफ्तार कर उनसे मोबाइल भी छीन लिए।

विज्ञापन

बर्बरता, पुलिस ने महिला शिक्षकों को बालों से घसीटा

6 of 9
रविवार शाम करीब चार बजे पूरे सूबे से आए करीब पांच सौ अध्यापकों ने स्थानीय महाराजा रणजीत सिंह बाग में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन

बर्बरता, पुलिस ने महिला शिक्षकों को बालों से घसीटा

7 of 9
रैली के बाद जत्थेबंदी के नेताओं ने धारा 144 का उल्लंघन करते हुए शहर में रोष मार्च निकाला। पुलिस के साथ सहमति कर बेला चौक तक शांतिपूर्ण रोष मार्च निकालने की बात हुई लेकिन जैसे ही मार्च चौक में पहुंचा तो अध्यापक नेताओं ने आगे जाने की जिद की।

बर्बरता, पुलिस ने महिला शिक्षकों को बालों से घसीटा

8 of 9
इस पर एसपी हरमीत सिंह हुंदल के साथ काफी देर तक बहस भी चलती रही। नेताओं ने मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग तय करवाने की मांग की जबकि पुलिस शिक्षा मंत्री के साथ मीटिंग करवाने का भरोसा देती रही। अध्यापकों ने पुलिस की इस बात को नामंजूर करते हुए बैरिकेड तोड़कर आगे निकलने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चला दी।
विज्ञापन

बर्बरता, पुलिस ने महिला शिक्षकों को बालों से घसीटा

9 of 9
हालांकि मौके पर मौजूद ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरएस बल्ल ने मामले से साफ इंकार करते हुए कहा कि कोई लाठीचार्ज नहीं हुआ है और उनको कुछ नहीं पता। उधर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने महिला शिक्षकों से हुए बुरे सुलूक की निंदा की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें