फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को प्रेमी संग अंतरंग हालत में देखने पर बेटी को मरवाया

Tue, 05 Jan 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
अवैध संबंध में कांटा बनी जवान बेटी को मां ने पति और प्रेमी के साथ मिलकर कस्सी से काट डाला। वारदात हरियाणा के सिरसा जिले की है। देखिए, दिल दहलाने वाला कांड।
विज्ञापन

मां को प्रेमी संग अंतरंग हालत में देखने पर बेटी को मरवाया

2 of 6
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार हरियाणा के सिरसा जिले के गांव मंगालिया निवासी भागीरथ की 20 वर्षीय बेटी प्रियंका बारहवीं कक्षा की छात्रा थी। भागीरथ की पत्नी अनुसुइया के गांव के ही विनोद के साथ काफी समय से अवैध संबंध थे। भागीरथ सब जानता था, लेकिन उसने कभी विरोध नहीं किया। कारण, विनोद उसे इसकी एवज में रुपये देता और सारे घर का खर्चा भी उठाता था।

विज्ञापन

मां को प्रेमी संग अंतरंग हालत में देखने पर बेटी को मरवाया

3 of 6
भाई ने दिए बयान में कहा कि प्रियंका को अपनी मां पर संदेह था, लेकिन रात को उसने मां अनुसुइया व विनोद को आपत्तिजनक हालत में देख विरोध कर दिया। बेटी के विरोध से मां को संबंधों के जगजाहिर होने की चिंता सताने लगी। उसने प्रेमी विनोद के साथ प्रियंका को मारने की साजिश रच भागीरथ को भी इसमें शामिल कर लिया।

मां को प्रेमी संग अंतरंग हालत में देखने पर बेटी को मरवाया

4 of 6
योजना के मुताबिक विनोद कुमार भागीरथ के घर पहुंचा। कमरे में सोई हुई प्रियंका को कस्सी से काट डाला। तीनों की योजना शव को ठिकाने लगाने की थी, लेकिन वे घबराकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उधर सूचना मिलने पर घर लौट मृतका के भाई ने अपनी मां उसके प्रेमी व अपने पिता के पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मां को प्रेमी संग अंतरंग हालत में देखने पर बेटी को मरवाया

5 of 6
तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवार उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कस्सी बरामद कर ली है। डोली की जगह उठी अर्थी: मां-बाप ने प्रियंका की शादी तय कर दी थी। उसकी शादी मार्च महीने तय थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां को प्रेमी संग अंतरंग हालत में देखने पर बेटी को मरवाया

6 of 6
नियति देखिए जिस घर से डोली उठनी थी, दो माह पहले की वहां से उसकी अर्थी उठी, जिन हाथों को उसे विदा करना था वे हाथ ही हत्यारे बन गए। सुहाग के लाल जोड़े की जगह अपने ही खून से लाल थी बेटी। प्रियंका को भी आभास नहीं था कि जो मां-बाप उसके हाथ पीले करने जा रहे हैं, वह अपने झूठी इज्जत की खातिर उसकी जान ले लेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें