फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल शूटर को गोलियों से भूना, मां पथराई

Tue, 22 Sep 2015 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
नेशनल शूटर और हाईकोर्ट के वकील की 4 गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। तस्वीरों में देखिए वारदात की पूरी कहानी।
विज्ञापन

नेशनल शूटर को गोलियों से भूना, मां पथराई

2 of 7
नेशनल शूटर और हाईकोर्ट के वकील मोहाली निवासी सुखमनप्रीत ऊर्फ सिप्पी सिद्धू की 4 गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सिद्धू का शव सेक्टर-27 बी के पार्क के बीच पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने पर सेक्टर-26 थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव के 150 मीटर दूरी पर सिप्पी सिद्धू की कार भी बरामद कर ली गई। फिलहाल, हत्या के बाद शव फेंका गया या हत्या सेक्टर-27 में हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

नेशनल शूटर को गोलियों से भूना, मां पथराई

3 of 7
मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहाली 3बी2 के रहने वाले 35 साल के सुखमनप्रीत ऊर्फ सिप्पी सिद्धू  नेशनल शूटर के साथ- साथ हाईकोर्ट के वकील भी थे। 18 सितंबर को वह कनाडा में चल रही पैरा ओलंपिक से हिस्सा लेकर 18 सितंबर को भारत पहुंचे थे। उसके पिता हरियाणा एंड पंजाब हाइकोर्ट के सीनियर एडवोकेट की पहले ही मौत हो चुकी है। इसके अलावा वह पंजाब एव हरियाणा हाइकोर्ट के रिटायर जज के पोते थे।

नेशनल शूटर को गोलियों से भूना, मां पथराई

4 of 7
दरअसल देर रात पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-27 बी के पार्क के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जांच के दौरान जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर शव की पहचान मोहाली 3बी2 के रहने वाले 35 साल के सुखमनप्रीत ऊर्फ सिप्पी सिद्धू के रूप में हुई। सिद्धू नेशनल शूटर के साथ- साथ हाईकोर्ट के वकील भी थे।  परिजनों के अनुसार सुखमनप्रीत उर्फ सिप्पी सिद्धू रविवार रात घर से सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी सब्जी लेने की कह कर घर से निकले थे। बाद में परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन

नेशनल शूटर को गोलियों से भूना, मां पथराई

5 of 7
हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाने आए परिजनों ने बताया कि उन्हें वारदात की सूचना 11:20 मिली। इसके बाद परिजन जीएमएसएच-16 हॉस्पिटल पहुंचे। वारदात स्थल से गोली के एक भी खोल नही मिला है। इसके अलावा कोई ऐसा सुराग नही मिला जो सेक्टर-27 में वारदात होनी की पुष्टि कर सके। पोस्टमार्टम के दौरान सुखमनप्रीत सिद्धू के शरीर के चार स्थानों से गोली के छर्रे मिले हैं। सुखमनप्रीत के छाती, पीठ, बाजू के नीचे व मुंह पर गोली लगी है।
विज्ञापन

नेशनल शूटर को गोलियों से भूना, मां पथराई

6 of 7
पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार गोली 12बोर से चलाई गई है। वहीं, छर्रे शरीर में रहने से लगता है कि गोली एकदम पास से चलाई गई। परिजनों के अनुसार सिप्पी सिंधु ने डेढ़ माह पहले मोहाली के मटौर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने शिकायत में बताया कि कुछ अज्ञात वाहन सवार उसका पीछा करते हैं। उसने अज्ञात वाहनों सवारों से जान का खतरा भी बताया था। हालाँकि इस मामले में परिजनों से पूछा गया तो उन्होंने किसी पर भी संदेह नहीं जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल शूटर को गोलियों से भूना, मां पथराई

7 of 7
घटना स्थल व पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार वारदात की वजह लूट नही हो सकता। क्योंकि वारदात स्थल से मृतक का सोना सहित अन्य सामान व कार मौके पर मिली। इससे साफ होता है कि आरोपियों को मंशा लूट नही बल्कि कोई पुरानी वजह होगी। सेक्टर-25 श्मशाम घाट पर दाह संसकार के दौरान मृतक सिप्पी सिंधु की मां रोते रोते तीन बार बेहोश हो गई। जब भी उनको होश आता था, वह एक ही बात बोल रही थी- कि मेरे बेटे की चिता पर मुझे लिटा दो। इस दौरान बार काउंसिल के कई सदस्य व मृतक के अन्य दोस्त आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें