फाइनेंस की गई गाड़ी की किस्त मांगने पर युवक ने फाइनेंसर की छाती में पेंचकस घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। देखिए वारदात की तस्वीरें।
विज्ञापन
गाड़ी की किस्त मांगने आया था फाइनेंसर, छाती में पेंचकस घोंपा
2 of 8
फाइनेंस की गई गाड़ी की किस्त मांगने पर युवक ने फाइनेंसर की छाती में पेंचकस घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात हरियाणा के यमुनानगर के व्यस्त मार्ग गोविंदपुरी रोड स्थित आरके गुप्ता अस्पताल के बाहर की है। पूरी वारदात अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। भंभौली निवासी रविंद्र उर्फ बॉबी (40) व गोहराबनी निवासी असलम का शहर में कपूर फाइनेंस के पास कार व अन्य वाहन सेल परचेज का काम था।
विज्ञापन
गाड़ी की किस्त मांगने आया था फाइनेंसर, छाती में पेंचकस घोंपा
3 of 8
भंभौली निवासी रविंद्र उर्फ बॉबी (40) व गोहराबनी निवासी असलम शुक्रवार की सुबह दोनों दोस्त रामपुरा स्थित सभ्रवाल वाशिंग सेंटर पर कार वाशिंग के लिए आए थे। वाशिंग सेंटर पर उन्होंने कार को वाशिंग के लिए छोड़ दिया। असलम ने आरके गुप्ता अस्पताल के मेडिकल स्टोर में कार्यरत नितिन को पांच हजार रुपये देने थे। दोनों पार्टनर बाइक पर सवार होकर आरके गुप्ता अस्पताल के बाहर पहुंचे।
गाड़ी की किस्त मांगने आया था फाइनेंसर, छाती में पेंचकस घोंपा
4 of 8
असलम रविंद्र को बाइक के पास खड़ा करके अस्पताल में पैसे देने के लिए चला गया। रविंद्र बाइक पर खड़ा हुआ था। तभी वहां पर कैंप निवासी शाह नाम का युवक आया। रविंद्र ने शाह को देखकर उसे रोक लिया और उससे फाइनेंस पर दिए गए वाहन की किस्त देने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई।
विज्ञापन
गाड़ी की किस्त मांगने आया था फाइनेंसर, छाती में पेंचकस घोंपा
5 of 8
आरोप है कि शाह ने बाइक पर रखा पेंचकस उठाकर रविंद्र की छाती में घोंप दिया। पेंचकस से छाती में दो वार होने पर रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। रविंद्र ने शोर मचाया तो असलम व अस्पताल के अन्य कर्मचारी बाहर आए। लोगों को आता देख आरोपी शाह मौके से फरार हो गया। असलम व अन्य ने आरोपी का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
गाड़ी की किस्त मांगने आया था फाइनेंसर, छाती में पेंचकस घोंपा
6 of 8
घायल रविंद्र को तुरंत आरके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर डीएसपी मदन लाल, सीआईए इंचार्ज नरेंद्र राणा, शहर थाना प्रभारी (अतिरिक्त कार्यभार) सुभाष चंद, रामपुरा चौकी प्रभारी पृथ्वी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया। शहर थाना पुलिस ने असलम की शिकायत पर आरोपी शाह के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गाड़ी की किस्त मांगने आया था फाइनेंसर, छाती में पेंचकस घोंपा
7 of 8
आरोपी का पीछा करने के बाद असलम तुरंत रविंद्र के पास पहुंचा। उसने नितिन की सहायता से घायल रविंद्र को अस्पताल के भीतर पहुंचाया। इस दौरान असलम अचानक अस्पताल के अंदर बेहोश हो गया। स्टाफ सदस्यों न उसे उपचार दिया। करीब आधे घंटे के बाद असलम को होश आया। आरके गुप्ता अस्पताल के बाहर हुई हत्या की घटना अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।
गाड़ी की किस्त मांगने आया था फाइनेंसर, छाती में पेंचकस घोंपा
8 of 8
डीएसपी मदन लाल ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया है। फुटेज में नजर आया कि 1.15 बजे आरोपी युवक बाइक के पास खड़े रविंद्र के पास पहुंचा। कुछ देर बातचीत के बाद दोनों में बहस हुई। बहस के दौरान आरोपी युवक ने बाइक में रखे पेंचकस का उठाया और दो बार रविंद्र की छाती में घोंप दिया। इसके बाद आरोपी कन्हैया साहिब चौक की तरफ फरार हो गया।