बेटे ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपने पिता का बेरहमी से कत्ल कर दिया। मामला हरियाणा के महम का है। घर में सो रहे पिता की आधी रात को बेरहमी से हत्या के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। दरअसल मोखरा निवासी बिजेंद्र सिंह की पत्नी करीब एक माह से अपने मायके भिवानी गई हुई थी और वह वापस नहीं आ रही थी।
बेटे ने किया बाप का कत्ल, वजह जान सन्न रह जाएंगे आप
2 of 5
पत्नी के वापस नहीं आने देने के लिए बिजेंद्र सिंह अपने पिता बलजीत सिंह उर्फ बल्ले को दोषी मानता था। महम थाना प्रभारी एसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि इसी बात को लेकर दोनों में कई बार कहासुनी भी होती थी। इसी कहासुनी के चलते बृहस्पतिवार रात को बिजेंद्र ने घर में सो रहे अपने पिता को तेजधार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया।
बेटे ने किया बाप का कत्ल, वजह जान सन्न रह जाएंगे आप
3 of 5
सुबह चारपाई और बिस्तर को खून से लथपथ देखकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक बल्ले की पत्नी गिन्नी देवी की शिकायत पर बिजेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। बल्ले ने ट्रैक्टर ट्राली ले रखी थी।
बेटे ने किया बाप का कत्ल, वजह जान सन्न रह जाएंगे आप
4 of 5
वह नियमित रूप से मोखरा से रोहतक आता और गांव वालों की दैनिक जरूरत का सामान लाकर देता और अपना गुजर बसर करता था। बल्ले अपने बेटे बिजेंद्र सिंह के साथ रहता था। जबकि उसकी पत्नी गिन्नी देवी बड़े बेटे के साथ रहती है। बिजेंद्र सिंह शराब का आदि है और अक्सर पति पत्नी में विवाद होता था।
बेटे ने किया बाप का कत्ल, वजह जान सन्न रह जाएंगे आप
5 of 5
विवाद के चलते हुए ही उसकी पत्नी लगभग एक माह से मायके गई हुई थी। बिजेंद्र पत्नी को लेने मायके गया, लेकिन वह नहीं आई। पत्नी के वापस नहीं आने के पीछे बिजेंद्र सिंह पिता का हाथ मानता था और अक्सर कहासुनी होती थी। आपसी कहासुनी की हद बल्ले ने अपनी जान देकर गंवानी पड़ी। उधर मामले में गांव वालों से कई प्रकार की चर्चाएं भी सुनने को मिल रही हैं।