अब तक राहत दे रही बारिश ने हरियाणा में मचाया कोहराम। भारी बारिश में सोनीपत में खेत में बना दो मंजिला मकान ढह गया। मलबे में छह की दबने से मौत हो गई। लाशें देखकर मचा कोहराम। तस्वीरें।
विज्ञापन
बारिश में छत गिरी, यूपी के 6 लोग जमीन में जिंदा दफन
2 of 6
अब तक राहत दे रही बारिश ने हरियाणा में मचाया कोहराम। भारी बारिश में सोनीपत में खेत में बना दो मंजिला मकान ढह गया। मलबे में छह की दबने से मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर बाद खरखौदा के गांव निजामपुर में हुआ। बारिश से खेत में बना दो मंजिला एक कोठड़ा गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी लोग यूपी से एक सप्ताह पहले धान लगाने गांव आए थे।
विज्ञापन
बारिश में छत गिरी, यूपी के 6 लोग जमीन में जिंदा दफन
3 of 6
निजामपुर निवासी संदीप के खेतों में बने दो मंजिला कोठड़े में बंजरिया, जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले अमित और देवशरण, रोहित और सूरज सगे भाइयों के अलावा अशोक और महेश आराम कर रहे थे। दोपहर लगभग 2.30 बजे कोठड़े में निजामपुर का किसान बलबीर पहुंचा। बलबीर मजदूरों के साथ धान रोपाई के बारे में बातचीत कर ही रहा था कि अचानक कोठड़े के ऊपरी मंजिल की छत गिर गई।
बारिश में छत गिरी, यूपी के 6 लोग जमीन में जिंदा दफन
4 of 6
इससे सभी मलबे में दब गए। ग्रामीणों को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। कम घायल सूरज को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य को रोहतक पीजीआई ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बारिश में छत गिरी, यूपी के 6 लोग जमीन में जिंदा दफन
5 of 6
उध्ार सोनीपत के अलावा पानीपत, करनाल, अंबाला, कैथल में भी दुकानें और मकान गिरे हैं। इनके मलबे के नीचे दबने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
बारिश में छत गिरी, यूपी के 6 लोग जमीन में जिंदा दफन
6 of 6
भारी बारिश के बाद सदर बाज़ार, करनाल में 2 दुकाने गिरने की खबर, मिली जानकारी अनुसार सदर बाज़ार में गौरव बूट हाउस और बावरलाल डिपो होल्डर की दुकान गिर गई है।