फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर, देखिए कैसे एक झटके में ली 45 गायों की जान?

Mon, 22 Jun 2015 08:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
जबरदस्त बारिश गायों पर कहर बनकर टूटी। एक झटके में 45 गायों की जान चली गई। दिल मजबूत है तो देखें दर्दनाक तस्वीरें।
विज्ञापन

बारिश का कहर, देखिए कैसे एक झटके में ली 45 गायों की जान?

2 of 6
जोरदार बारिश 51 गायों पर कहर बनकर टूटी, देखिए झटके में ले ली 45 गायों की जान। खौफनाक हादसा हरियाणा के सोनीपत में रविवार सुबह हुआ। यहां  के भटगांव स्थित एक गौशाला में बारिश से गौशाला के तूड़ा गोदाम की दीवार गिर गई। बारिश से बचने के लिए दीवार के सहारे खड़ी सभी गाय दीवार के मलबे के नीचे दब गईं।

विज्ञापन

बारिश का कहर, देखिए कैसे एक झटके में ली 45 गायों की जान?

3 of 6
ग्रामीणों ने जब तक बचाव कार्य शुरू किया तब तक 45 गायों की मौत हो चुकी थी। भटगांव की धर्मार्थ गौशाला के प्रधान बलवंत सिंह ने बताया कि यहां करीब साढ़े चार हजार गाय हैं। बिना दूध की गायों को बाहर खुले में सुबह चारा खिलाने के बाद छोड़ दिया जाता है। रविवार सुबह करीब एक हजार गायों को खुले में छोड़ दिया गया था। जिसमें से ज्यादातर अमेरिकन थीं।

बारिश का कहर, देखिए कैसे एक झटके में ली 45 गायों की जान?

4 of 6
सुबह करीब साढ़े सात बजे तेज हवा और बारिश से बचने के लिए गाय गौशाला के तूड़ा गोदाम की दीवार के सहारे आकर खड़ी हो गईं। करीब आठ बजे गोदाम की छत पर लगी लोहे की टिन उखड़ गई। इसके बाद हवा के दबाव में गोदाम की 20 फीट ऊंची दीवार गायों के ऊपर आकर गिर गई।
विज्ञापन

बारिश का कहर, देखिए कैसे एक झटके में ली 45 गायों की जान?

5 of 6
टूटी दीवार और तूड़े के नीचे 52 गाय दब गईं। हादसे की सूचना पर दो दर्जन युवा गौशाला पहुंचे और गायों को निकालने का प्रयास किया। हालांकि इस समय तक 45 गाय दम तोड़ चुकी थीं। मात्र सात गायों को बचाया जा सका। मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने घायल गायों का तुरंत उपचार शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का कहर, देखिए कैसे एक झटके में ली 45 गायों की जान?

6 of 6
दूसरी ओर मौके पर राहत कार्य के लिए डीएसपी मुकेश जाखड़ और तहसीलदार विकास के नेतृत्व में प्रशासन की टीम भी जुट गई थी। इस पूरे घटनाक्रम में गौशाला प्रधान बलवंत सिंह ने प्रशासन और सरकार से मुआवजे की मांग की है। बलवंत सिंह के अनुसार हादसे में लाखों रुपये की गाय के अलावा लाखों रुपये का तूड़ा और खल भी बर्बाद हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें