कुल्लू हादसे का शिकार हुए लोगों में अभी 7 शव मिले हैं, बाकी के परिजनों की उम्मीदें जिंदा हैं, लेकिन उफनती पार्वती के सामने सेना भी बेबस है। देखिए।
विज्ञापन
सेना से बंधी उम्मीदें 'पार्वती' ने तोड़ी, देखिए कैसे?
2 of 6
शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस, होमगार्ड, आईटीबीपी और एसएसबी के करीब साढ़े तीन सौ जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन नदी में नहीं उतर पाए। हालांकि आठ बजे गड़सा के पास एसएसबी जवानों ने किनारे पर फंसे एक शव को बाहर निकाला। दस बजे पार्वती ने एक और शव उगला और किनारे की ओर छिटक दिया।
विज्ञापन
सेना से बंधी उम्मीदें 'पार्वती' ने तोड़ी, देखिए कैसे?
3 of 6
मृतकों की पहचान रिटायर्ड एएसआई गुरबख्श सिंह, अंग्रेज कौर पत्नी गुरबख्श सिंह निवासी गांव महराज, बंत कौर, सास-बहू मनजीत कौर, अमरजीत कौर निवासी गांव जगा राम तीर्थ, बलजीत कौर, शेर सिंह निवासी गांव लेलेवाला जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। कुल्लू प्रशासन को उनके शव नदी से बरामद हो चुके हैं। हादसे की सूचना के बाद पीड़ित गांवों में सन्नाटा छा गया है। उनके परिजन बठिंडा से कुल्लू रवाना हो चुके हैं।
सेना से बंधी उम्मीदें 'पार्वती' ने तोड़ी, देखिए कैसे?
4 of 6
नदी में पानी का बहाव तेज होने से गुरमेल सिंह, मेवा सिंह, गुकना सिंह, जंडा सिंह, सतवीर कौर, गुरसेवक सिंह, जरनैल सिंह, लीला सिंह सभी निवासी गांव लेलेवाला और जसपाल सिंह, गुरनाम सिंह, बलजीत सिंह, बलवंत सिंह, मक्खन सिंह, मलकीत सिंह और सुखप्रीत सिंह निवासी गांव जगा राम तीर्थ व दर्शन सिंह केंलेबांदर जिला बठिंडा की बह जाने की आशंका जताई जा रही है। इनमें एक परिवार के तीन सदस्य बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सेना से बंधी उम्मीदें 'पार्वती' ने तोड़ी, देखिए कैसे?
5 of 6
इस हादसे में गांव लेलेवाला की संदीप कौर, अमनदीप कौर, हरभजन सिंह और काबल सिंह के अलावा केलेबांदर के सुखदेव सिंह और गुरनाम कौर गंभीर रूप से घायल हैं। सुखदेव सिंह और गुरनाम कौर को छोड़कर बाकी चारों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
सेना से बंधी उम्मीदें 'पार्वती' ने तोड़ी, देखिए कैसे?
6 of 6
हेल्पलाइन नंबर जारी: डिप्टी कमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग ने पीड़ितों का साथ देने के लिए तुरंत दो हेल्पलाइन नंबर 0164-2219042 व 2221042 जारी कर डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन पीड़ितों के साथ खड़ा है। उनकी ओर से नायब तहसीलदारों की एक टीम नायब तहसीलदार गुरतेज सिंह की अगुवाई में कुल्लू भेज दी है। इसमें नायब तहसीलदार राजिंदर सिंह और परमजीत सिंह शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वह इस घटना संबंधी उक्त टीम के साथ पूरी से संपर्क में हैं।