पंजाब में होलिका दहन के दिन वीरवार को जबरदस्त हादसा हुआ। तेज रफ्तार बस एक पेड़ से टकराई तो पेड़ मजबूत था तथा उसने बस को एक तरफ से चीर दिया। देखिए, तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
देखिए, पेड़ ने कैसे चीर डाली बस, खौफनाक तस्वीरें
2 of 5
हादसा, शहीद ए आजम भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में हुआ। बस के पेड़ में टकराने से हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। शवों व बस में फंसे हुए लोगों को काटकर बाहर निकाला गया। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
देखिए, पेड़ ने कैसे चीर डाली बस, खौफनाक तस्वीरें
3 of 5
पंजाब रोडवेज नवांशहर की बस चंडीगढ़ से जालंधर की ओर जा रही थी। शाम लगभग पांच बजे के करीब तेज रफ्तार बस पर ड्राइवर का नियंत्रण नहीं रहा तथा वह सड़क के किनारे खड़े एक टाहली के पेड़ के साथ टकरा गई। पेड़ मजबूत था तथा उसने बस को एक तरफ से चीर दिया।
देखिए, पेड़ ने कैसे चीर डाली बस, खौफनाक तस्वीरें
4 of 5
हादसे में हाजीपुर निवासी ओंकार सिंह, खेमकरन निवासी अश्वनी कुमार, बसियाला निवासी ज्योति व गांव भारद्वाजियां निवासी नरिंदर कौर मारी गईं। जबकि भगत पुर की नरिंदर, कपूरथला दर्शन, नरूड़ पांशटा की सविता, नवदीप सिंह, ताहरपुर के परमजीत आदि गंभीर हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएचओ राकेश कुमार व सेहत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शवों व बस में फंसे हुए लोगों को काटकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।