फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में खौफनाक हादसा, देखिए विचलित करने वाली तस्वीरें

Mon, 25 May 2015 07:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
पंजाब के बटाला में भीषण हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली और मिनी बस की भिड़ंत के बाद चहुंओर चीख पुकार मच गई। देखिए हादसे की विचलित कर देने वाली तस्वीरें।
विज्ञापन

पंजाब में खौफनाक हादसा, देखिए विचलित करने वाली तस्वीरें

2 of 8
हादसे की यह खौफनाक घटना बटाला के गांव चूहेवाल के पास रविवार को करीब साढ़े दस बजे घटी। ट्राली मिट्टी से भरी हुई थी। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पंजाब में खौफनाक हादसा, देखिए विचलित करने वाली तस्वीरें

3 of 8
बस में सवार करीब 19 लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से एक की हालत नाजुक होने पर उसे अमृतसर रेफर किया गया है।

पंजाब में खौफनाक हादसा, देखिए विचलित करने वाली तस्वीरें

4 of 8
ट्रैक्टर-ट्राली चालक गोल्डी वासी गांव नवां पिंड बटाला ट्राली में मिट्टी भरकर गांव जैतोंसर्जा से बटाला की तरफ आ रहा था। इस दौरान यात्रियों से भरी मिनी प्राइवेट बस बटाला से गांव बोपाराय जा रही थी।

विज्ञापन

पंजाब में खौफनाक हादसा, देखिए विचलित करने वाली तस्वीरें

5 of 8
दोनों वाहन गांव चूहेवाल के पास आपस में भिड़ गए। दोनों वाहनों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान अशोक कुमार वासी भंडारी मोहल्ला बटाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पंजाब में खौफनाक हादसा, देखिए विचलित करने वाली तस्वीरें

6 of 8
हादसे में ट्राली चालक समेत करीब 19 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान प्रकाश कौर, हैप्पी, अमरजीत कौर, कपूर कौर, दलजीत कौर, बलविंदर कौर, हरजीत कौर, बलबीर कुमार, अंजली, जसबीर कौर, अनीता, भूपिंदर कौर, मुस्कान प्रीत, ट्राली चालक गोल्डी, परमजीत कौर, बलजीत कौर, अश्वनी कुमार, गुलजारी, रमन के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पंजाब में खौफनाक हादसा, देखिए विचलित करने वाली तस्वीरें

7 of 8
हादसे के बाद बस चालक भाग निकला। जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि फरार बस चालक बलजिंदर सिंह के खिलाफ थाना रंगड नंगल में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पंजाब में खौफनाक हादसा, देखिए विचलित करने वाली तस्वीरें

8 of 8
बस को कब्जे में ले लिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि घायलों की संख्या नौ है। उनका बटाला के सिविल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें