पंजाब के फगवाड़ा में फ्लाईओवर से उतर रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। बेकाबू ट्रक ने एक महिला समेत 6 लोगों को रौंद दिया। देखिए रोंगटे खड़े करने वाली तस्वीरें।
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने छीन लीं 6 जिंदगियां, विचलित करती तस्वीरें
2 of 8
पंजाब के फगवाड़ा में बस स्टैंड के सामने शुगर मिल फ्लाईओवर से उतरते समय एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। बेकाबू ट्रक ने ऑटो रिक्शा, बाइक सवारों और पैदल यात्रियों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने छीन लीं 6 जिंदगियां, विचलित करती तस्वीरें
3 of 8
पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक पांच मृतकों की पहचान हो सकी है। इनमें लुधियाना के रहने वाले प्रदीप उर्फ रोहित, टिंकू, लक्ष्मण, फगवाड़ा निवासी विजय कुमार और धर्मेद्र शामिल हैं। मरने वालों में एक महिला भी है लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो पाई। इसकी उम्र करीब साठ वर्ष है। हादसे में घायल हुई एक महिला प्रभात कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बेकाबू ट्रक ने छीन लीं 6 जिंदगियां, विचलित करती तस्वीरें
4 of 8
उधर होशियारपुर में होशियारपुर-जालंधर रोड पर अड्डा मंडियाला नजदीक एक एंबुलेंस की तीन मोटरसाइकिलों की हुई भयानक टक्कर में तीन व्यक्तियों की मौत और एक औरत सहित चार गंभीर रूप में घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस चालक जसविंदर सिंह एंबुलेंस पर जालंधर से होशियारपुर की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने छीन लीं 6 जिंदगियां, विचलित करती तस्वीरें
5 of 8
इस दौरान जब वो अड्डा मंडियाला नजदीक पहुंचा तो किसी वाहन को ओवरटेक करता हुआ अपना संतुलन खो बैठा। इसके चलते उसकी होशियारपुर की तरफ से आ रहे तीन मोटरसाइकिलों के साथ टक्कर हो गई। इनमें छह लोग सवार थे, जिनमें एक औरत थी। हादसा इतना भयानक था कि एंबुलेंस चालक जसविंदर सिंह व एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने छीन लीं 6 जिंदगियां, विचलित करती तस्वीरें
6 of 8
हादसे में घायल हुए पांच में तीन को सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया यहां एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।2 घायल व्यक्तियों कुलवंत सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी चूनियां फरीदकोट तथा दर्शन सिंह निवासी फरीदकोट की गंभीर हालत को देखते जालंधर रेफर कर दिया गया, जबकि एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति साबी पुत्र मंगत राम निवासी जालंधर तथा उसकी पत्नी को आदमपुर में निजी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने छीन लीं 6 जिंदगियां, विचलित करती तस्वीरें
7 of 8
नमें साबी की हालत गंभीर बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक एक घायल औरत तथा दो मृतक व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी। घटना का पता लगते ही मंडियाला पुलिस चौकी के जवानों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया गया।
बेकाबू ट्रक ने छीन लीं 6 जिंदगियां, विचलित करती तस्वीरें
8 of 8
फगवाड़ा प्रशासन ने फगवाड़ा में दर्दनाक हादसे के कारण रेस्ट हाउस में लगाए गए 105 फुट उंचे राष्ट्रीय ध्वज को सादे समारोह में जनता को समर्पित कर दिया गया। इससे पहले यहां भव्य समारोह आयोजित होना था जिसमें स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी मुख्यातिथि जबकि पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार तीक्ष्ण सूद व पंजाब के सीपीएस सोमप्रकाश विशेष अतिथि थे। सभी अतिथियों ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया। इस मौके पर जोशी को दी जाने वाली पुलिस गार्द सलामी का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया।