फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक हादसे ने छीन ली 4 दोस्तों की जिंदगी

Mon, 09 Feb 2015 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
परिचित की बेटी की शादी में हिस्सा लेने अधेड़ उम्र के चार दोस्त जा रहे थे कि एक हादसे ने छीन ली चारों की जिंदगी। देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन

खौफनाक हादसे ने छीन ली 4 दोस्तों की जिंदगी

2 of 5
कंटेनर और ऑल्टो कार में आमने-सामने की टक्कर में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हरियाणा के झज्जर में घटित हुआ। सुबह करीब आठ बजे हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन

खौफनाक हादसे ने छीन ली 4 दोस्तों की जिंदगी

3 of 5
पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद निवासी विद्यानंद पुत्र बिशम्बर अपने दोस्त राजेंद्र पुत्र मूलचंद, महेश पुत्र कल्याण और महेंद्र पुत्र हीरा के साथ ऑल्टो से बहूझोलरी गांव के लिए निकला था। यहां विद्यानंद के किसी परिचित की बेटी की शादी थी। छुट्टी होने के कारण चारों दोस्त शादी में हिस्सा लेने के लिए सुबह छह बजे फरीदाबाद से निकल गए।

खौफनाक हादसे ने छीन ली 4 दोस्तों की जिंदगी

4 of 5
सुबह करीब आठ बजे उनकी गाड़ी गांव दुलीना के नजदीक पहुंची, जहां सामने से आ रहे कंटेनर से गाड़ी की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चारों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

खौफनाक हादसे ने छीन ली 4 दोस्तों की जिंदगी

5 of 5
हादसे के बाद कंटेनर चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र और महेश फरीदाबाद के गांव तिगांव के रहने वाले थे, जबकि विद्यानंद और महेंद्र फरीदाबाद में रहते थे। चारों एक ही कंपनी में काम करते थे। सभी की उम्र 45 से 50 साल के बीच थी। रविवार की छुट्टी होने के कारण चारों ने एक साथ शादी में जाने का कार्यक्रम बनाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें