घनी धुंध के दौरान हाइवे पर जब एक के बाद एक 20 वाहन टकरा गए तो देखने वालों के होश फाख्ता हो गए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
20 वाहन टकराए देखने वाले चकराए, तस्वीरें
2 of 7
ये हादसे रोहतक रोड और बादली रोड स्थित फ्लाईओवर पर हुए। बादली रोड फ्लाईओवर पर हुए हादसे के बाद वहां वाहनों का आवागमन रुक गया, जिसके कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
20 वाहन टकराए देखने वाले चकराए, तस्वीरें
3 of 7
दिनभर पुलिस वाहनों को सड़क से हटाने और कार्रवाई करने में जुटी रही। इससे पहले 15 फरवरी को भी फ्लाईओवर पर हादसा हुआ था, जिसमें छह ट्रक आपस में भिड़ गए थे और चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही थी। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया जा सका।
20 वाहन टकराए देखने वाले चकराए, तस्वीरें
4 of 7
बुधवार अल सुबह ही भयंकर धुंध मिली। धुंध इतनी ज्यादा थी कि 10 मीटर दूर का भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसी कारण रोहतक रोड और रेवाड़ी-बहादुरगढ़ रोड पर कई वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। कुछ लोग इसमें घायल भी हुए हैं, मगर वाहनों की स्पीड कम होने के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
20 वाहन टकराए देखने वाले चकराए, तस्वीरें
5 of 7
यूपी के फतेहपुर निवासी कमल सिंह ने बताया कि वो गुजरात से सांपला जा रहे थे। उसके साथ उसी के गांव का कमल सिंह भी था। ट्रक में लक्कड़ भरे हुए थे। जब वे पुल को क्रॉस करने लगे तो नीचे उतरते समय ट्रक की स्पीड ज्यादा हो गई। सामने पहले से ही खड़ा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक दिखाई नहीं दिया, जिसके कारण उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
20 वाहन टकराए देखने वाले चकराए, तस्वीरें
6 of 7
इसी तरह एक व्यक्ति अपनी सफारी गाड़ी में सवार होकर अलवर से अच्छेज गांव में जा रहा था। जब वह पुल से नीचे उतरा तो सामने चल रहा बड़ा ट्राला उसे दिखाई नहीं दिया। गाड़ी जब ट्राले के बिल्कुल नजदीक पहुंच गई तो ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी सीधी ट्राले से टकरा गई और गाड़ी का काफी हिस्सा ट्राले के नीचे घुस गया।
रोहतक रोड स्थित दुजाना व बिरधाना के बीच भी बुधवार सुबह छह वाहन आपस में टकरा गए। इनमें एक टाटा-407, ट्रक, स्विफ्ट, बोलेरो और दो ट्रक शामिल हैं। इन सभी वाहनों को क्रेन की सहायता से अलग किया गया और रास्ते से हटाया गया।