फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 जिंदगियों का 'काल' बनकर आया ट्रक, देखिए कैसे?

Sat, 25 Jul 2015 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
सड़क किनारे खाना खा रहे थे। अचानक एक ट्रक 'काल' बन कर आया और 4 लोगों की जिंदगी छीन ले गया। हादसा फिरोजपुर-लुधियाना मुख्य मार्ग पर हुआ। हादसे के बाद भड़के लोगों ने ट्रक ड्राइवर की पिटाई कर दी। हंगामा बढ़ गया और लोग ट्रक पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने लगे, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया। मरने वालों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

4 जिंदगियों का 'काल' बनकर आया ट्रक, देखिए कैसे?

2 of 6
जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात मोगा से आ रहा एक ट्रक जगरांव में नानकसर के पास बेकाबू हो गया। बेकाबू होकर ट्रक सड़क के किनारे झुग्गियों के बाहर मंजी पर बैठकर खाना खा रहे परिवारों पर जा चढ़ा। इस हादसे में तीन महिलाओं और एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग जख्मी हो गए। घायलों की चीखें सुन कर आसपास की झुग्गियों के अलावा लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन

4 जिंदगियों का 'काल' बनकर आया ट्रक, देखिए कैसे?

3 of 6
गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद शव देख कर भड़के लोगों ने ट्रक को आग लगाने के लिए उस पर मिट्टी का तेल छिड़क दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को लोगों की गिरफ्त से छुड़ाया और लोगों को ट्रक को आग लगाने से रोका।

4 जिंदगियों का 'काल' बनकर आया ट्रक, देखिए कैसे?

4 of 6
हादसे में मरने वालों में प्रभु मेहतो, उसकी पत्नी कमली देवी और बेटी हीरा देवी के अलावा संतो देवी शामिल हैं। डीएसपी हरिंदरपाल सिंह परमार ने कहा कि आरोपी ड्राइवर भूपिंदर सिंह को काबू करके ट्रक कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

4 जिंदगियों का 'काल' बनकर आया ट्रक, देखिए कैसे?

5 of 6
उधर जालंधर में लुधियाना से केस की तफ्तीश कर वापस बिलगा थाने जा रही पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। रणजीत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मियांवाल गांव युवक की मौके पर मौत हो गई। रणजीत प्लंबर का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

4 जिंदगियों का 'काल' बनकर आया ट्रक, देखिए कैसे?

6 of 6
भड़के गांव के लोगों ने गाड़ी सवार पुलिस मुलाजिमों बिलगा थाने के एएसआई गुरशरण सिंह समेत दो पुरुष और एक महिला कांस्टेबल को बंधक बना एएसआई और दो पुरुष कांस्टेबल की जमकर पिटाई की और चार घंटे तक जाम कर दिया। डीएसपी की ओर से न्याय मिलने के आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें