हादसे में मौत की खबर तो आपने सुनीं होंगी लेकिन यहां हादसे के बाद कार ने ऐसा कातिलाना रूप लिया कि गर्दन से धड़ ही अलग हो गए। दिल दहलाने वाला यह हादसा हुआ हरियाणा के फतेहाबाद में।
देखिए, एक 'कातिल' कार…काट डाला परिवार
2 of 8
सिरसा में आयोजित शादी समारोह से मंगलवार दोपहर वापस दिल्ली लौट रहे परिवार की कार हाईवे पर गांव धांगड़ के पास बस से भिड़ गई। दुर्घटना में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई और मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
देखिए, एक 'कातिल' कार…काट डाला परिवार
3 of 8
दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि शवों को घंटों की मशक्कत के बाद गाड़ी को काटकर बाहर निकाला गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार एक साइड़ से पूरी तरह से पिचक गई और कार चला रहा सुमित शर्मा का सिर से धड़ से अलग होकर हाईवे पर दूर जा गिरा।
देखिए, एक 'कातिल' कार…काट डाला परिवार
4 of 8
दिल्ली में सेक्टर तीन रोहिणी निवासी निवासी राजेंद्र दत्त शर्मा अपने परिवार, पत्नी ललिता शर्मा, बेटे सुमित राज शर्मा और गौतम शर्मा के साथ 26 जनवरी को सिरसा में भादरा बाजार निवासी ब्रिजेश मिश्रा की लड़की के विवाह समारोह में भाग लेने के लिए आया था।
देखिए, एक 'कातिल' कार…काट डाला परिवार
5 of 8
शादी के बाद परिवार कार से वापस दिल्ली की ओर लौट रहा था। गांव धांगड़ के पास सामने से आ रही राजस्थान परिवहन की हनुमानगढ़ डिपो की बस ने ओवरटेक करते हुए कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
देखिए, एक 'कातिल' कार…काट डाला परिवार
6 of 8
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस गाड़ी को आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। टक्कर के दौरान धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, और पुलिस को सूचना दी।
देखिए, एक 'कातिल' कार…काट डाला परिवार
7 of 8
ग्रामीणों ने कार में फंसी घायल ललिता शर्मा और गौतम शर्मा को निजी वाहनों से सामान्य अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद राजेंद्र दत शर्मा को बाहर निकाला गया। उस समय उनकी सांसें चल रहा थीं। लेकिन उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
बिना सिर के सुमित शर्मा के शव घंटे भर की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। प्रशासन ने गौतम के मोबाइल से सिरसा में परिजनों को घटना की सूचना दी। हिसार से श्रीगंगानगर जा रही हनुमानगढ़ डिपो की बस के चालक और परिचालक घटना के बाद मौके से फरार हो गए।