फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश हाई कमिश्नर ने चंडीगढ़ के गुरुद्वारा साहिब में की सेवा, देखिए तस्वीरें

Tue, 12 Jul 2016 04:03 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
ब्रिटिश हाई कमीशन के अधिकारियों का चंडीगढ़ दौरान - फोटो : अमर उजाला
ब्रिटिश हाई कमिशन टू इंडिया के दो बड़े अधिकारियों ने आज चंडीगढ़ के गुरुद्वारा साहिब में सेवा की और माथा टेका। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 7
ब्रिटिश हाई कमीशन के अधिकारियों का चंडीगढ़ दौरान - फोटो : अमर उजाला
ब्रिटिश हाई कमिशन टू इंडिया के अधिकारियों में सर डॉमनिक एस्क्यूट केसीएजी और ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिशन डेविड लैलिएट शामिल थे। उन्होंने गुरुद्वारा स्थापन कमेटी के प्रबंध अधीन चल रहे गुरुद्वारा सेक्टर-22 डी का मंगलवार को दौरा किया। उनके साथ आलम बैंस, निजी सहायक मनमीत कौर भसीन भी थे।
विज्ञापन

3 of 7
ब्रिटिश हाई कमीशन के अधिकारियों का चंडीगढ़ दौरान - फोटो : अमर उजाला
दोनों अधिकारी सुबह नौ बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। वहां पहुंचने पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान जोगिंदर सिंह साहनी,  कार्यकारी प्रधान रघबीर सिंह,महासचिव गुरजोत ​​सिंह साहनी, सीनियर उप प्रधान हरविंदर ​सिंह प्रिंस, उप प्रधान परमदीप सिंह भबात, दलजीत सिंह घंडुआ ने उनका भरपूर स्वाग​त किया।

4 of 7
ब्रिटिश हाई कमीशन के अधिकारियों का चंडीगढ़ दौरान - फोटो : अमर उजाला
दोनों अधिकारियों ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। कीर्तन श्रवण किया और श्री गुरुग्रंथ साहिब के चौंर साहिब की सेवा की। स्थापन कमेटी के महासचिव गुरजोत सिंह साहनी ने सिख धर्म और गुरुद्वारा साहिब द्वारा समाज भलाई के किए जा रहे कार्यों की की जानकारी दी।
विज्ञापन

5 of 7
ब्रिटिश हाई कमीशन के अधिकारियों का चंडीगढ़ दौरान - फोटो : अमर उजाला
सर डॉमिनिक एस्क्यूट और डेविड लैलिएट ने सिखों द्वारा पूरे संसार में किए जा रहे लोक भलाई और जरूरतमंदों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों की भरपूर प्रशंसा की और कहा कि हमें इस गुरुद्वारा साहिब में आकर मन की शांति और खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि सिख और सिख धर्म पर उन्हें मान है।
विज्ञापन

6 of 7
ब्रिटिश हाई कमीशन के अधिकारियों का चंडीगढ़ दौरान - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा कमेटी की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया और उन्हें सिख धर्म से संबंधित साहित्य भेंट किया गया। इसके बाद वे गुरुद्वारा साहिब द्वारा चलाई जा रही डिसपेंसरी, डायग्नोस्टिक सेंटर में भी गए और वहां का प्रबंध देखा और उसके बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने गुरुघर की रसोई में बनाए जा रहे लंगर और गुरुद्वारा साहिब की प्रशासकी कार्यालय का सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ब्रिटिश हाई कमीशन के अधिकारियों का चंडीगढ़ दौरान - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर मैनेजर अजीत सिंह सैनी, इंदरजीत ​सिंह बिटटू, अमरजीत ​सिंह, अमरीक सिंह, गुरिंदर सिंह ओबेराय, श्री गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-35 की प्रिंसिपल तरसेम कौर के अलावा कमेटी के अन्य सदस्य और स्कूल के स्टाफ उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें