शादी के दिन इस दुल्हन के साथ जो हुआ, वह उसने सपने में भी नहीं सोचा था। पल भर में उसके अरमानों पर पानी फिर गया था। देखिए कहीं आपके साथ भी ये न हो जाए।
विज्ञापन
2 of 6
रेवाड़ी में शादी वाले दिन भाग गया दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
2 साल से जिस युवक के साथ रिश्ता तय था। शादी के दिन वो 2 मिनट के लिए भी अपना चेहरा नहीं दिखाने पहुंचा, पर अब पुलिस उसे दबोच लाई। मामला दहेज न मिलने का निकला। घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। शादी के दिन बारात लेकर आने से पहले ही दूल्हा रफ्फूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
3 of 6
रेवाड़ी में शादी वाले दिन भाग गया दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
युवती के परिजनों ने वर पक्ष और बिचौलिए पर दहेज में कार और अन्य सामान मांगने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की। वहीं ऐसा होने से दुल्हन का काफी सदमे में है। उसके सभी अरमान धरे के धरे रह गए।
4 of 6
रेवाड़ी में शादी वाले दिन भाग गया दूल्हा
धारूहेड़ा क्षेत्र के एक गांव ततारपुर निवासी लड़की का रिश्ता गुरूग्राम के गांव खेड़ा के रहने वाले प्रदीप के साथ 2 साल पहले तय किया था। 13 फरवरी को युवती के परिजन रिवाज के अनुसार लगुन लेकर गए। वहां पर सभी रस्में पूरी की गई।
विज्ञापन
5 of 6
रेवाड़ी में शादी वाले दिन भाग गया दूल्हा
15 फरवरी को घर में शादी की रस्में चल रही थीं। दुल्हन सज धज कर बैठ गई कि खबर आई। दूल्हा कहीं चला गया है, इसलिए वे बारात लेकर नहीं आ सकते। यह सुनते ही घर में कोहराम मच गया। दुल्हन और उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दुल्हन और उसका चाचा जान देने पर उतारू हो गए
जैसे तैसे करके लोगों ने उन्हें समझाया और मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने दो दिनों तक मामला लटकाए रखा। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीत समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन सहमति नहीं हो पाई। आखिरकार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और छापा मारकर युवक को घर से ही दबोच लिया।