फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए हरियाणा की अजब 'लुटेरी दुल्हन' की ये गजब कहानी, बचकर रहें आप भी

Mon, 22 May 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
f
आजकल शादियों में अजीब घटनाएं हो रही हैं, खासकर दुल्हनों के फरार होने की। ऐसी ही एक अजब लुटेरी की गजब कहानी सुनिए और बचकर रहिएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
bride
हरियाणा में रोहतक जिले के महम इलाके के गांव सैमाण में यह मामला सामने आया। नवविवाहिता और उसका भाई परिवार के सभी लोगों को बेहोश कर नकदी और ज्वैलरी लेकर संदिग्ध हालातों में फरार हो गए। दुल्हन के पति, सास, ससुर और फुफस को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

3 of 7
Demo pic
पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखबीर पुत्र साहब सिंह की शादी 18 मई को भिवानी के गांव धनाना में हुई थी। 19 मई को दुल्हन फिर से अपने पति के साथ ससुराल पहुंची। 20 मई को शाम पांच बजे दुल्हन का भाई मिलने पहुंचा। इस दौरान दुल्हन ने अपने भाई के साथ घर में मौजूद परिजनों को चाय बनाकर दी।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं घर में मौजूद छोटे बच्चों को चूड़ियां लेने के बहाने दुकान पर भेज दिया। जब बच्चे चुड़ियां लेकर घर आए तो दुल्हन अपने भाई के साथ दो बैग लेकर घर से बाहर निकल रही थी। जब तक बच्चे कुछ समझ पाते दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। बच्चों ने घर के अंदर जाकर देखा तो परिवार के सभी सदस्य चारपाई पर लेटे नजर आए।
विज्ञापन

5 of 7
bride
बच्चों ने परिजनों को उठाने का प्रयास किया लेकिन कोई नहीं उठा। इसके बाद बच्चों ने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो सभी बेहोश मिले। पड़ोसियों ने बताया कि दुल्हन और उसके भाई ने चाय में नसीला पदार्थ मिला उन्हें बेहोश कर दिया और घर से फरार हो गए।
विज्ञापन

6 of 7
marriage logo
दुल्हे की चाची ने बताया कि जिस समय दुल्हन का भाई घर आया मैं भी वहीं मौजूद थी। चाय बनाने के बाद मुझे भी चाय देने का प्रयास किया गया था। लेकिन मैंने चाय पीने से मना कर दिया और मैं अपने घर आ गई। दोनों बच्चों को मेरे सामने ही चुड़ियां लेने भेजा गया था। मुझे नहीं पता था कि ऐसी घटना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
marriage logo
जांच अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि अभी इस मामले में कुछ नही कहा जा सकता। अब तक यही मामला समझ नही आ रहा है कि दुल्हन शादी के एक दिन बाद ही क्यों फरार हो गई। विवाहिता और उसके भाईं को भी जल्द काबू किया जाएगा। उसके बाद ही मामला साफ हो पाएगा। अभी परिजनों के ब्यान दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें