शादी को कुछ दिन बचे थे कि ऐन मौके पर मंगेतर और उसकी मां ने एक ऐसी हरकत कर दी कि लड़की को झटका लगा और उसने जीवनलीला समाप्त कर ली। अब मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, मामला काफी अजीब है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
bride
हरियाणा के यमुनानगर में रादौर निवासी 24 वर्षीय एक युवती सुमन ने मंगेतर और उसकी मां के तंज से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया। डेढ़ माह पहले ही युवती की कुरुक्षेत्र के छलौंदी गांव निवासी अंकित से सगाई व रोका हुआ था। रिश्ता पक्का होने के बाद अंकित व सुमन फोन पर बातचीत करने लगे। आरोप है कि अंकित ने युवती को मिलने की बात कही। युवती ने जब उसे मिलने से मना किया तो आरोपी ने उसे रिश्ता तोड़ने और उसकी फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
3 of 7
bride
जब लड़़की के परिजनों ने यह बात लड़के की मां को बताई तो उसने कड़वे बोल बोलते हुए कहा कि यह लड़की तो ऐसी लगती है, जैसे की दो बच्चों की मां हो। लड़की ने जब यह बात सुनी तो वह डिप्रेशन में चली गई और उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। शहर के निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने युवती के मंगेतर व उसकी मां पर आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया। शनिवार दोपहर बाद युवती का गांव जठलाना में अंतिम संस्कार किया गया।
4 of 7
bride groom hands
मंगेतर मिलने का दबाव डाल रहा था
जठलाना निवासी सुखबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है। उसके भाई रामकर्ण की लड़की सुमन (24) का रिश्ता कुछ माह पहले कुरुक्षेत्र जिले के लाड़वा थाना के गांव छलौंदी निवासी अंकित के साथ किया था। 17 जून को दोनों की सगाई व रोका हुआ था। इसके करीब 10-15 दिन बाद अंकित ने सुमन को तंग करना शुरू कर दिया। आरोपी अंकित लड़की सुमन को कहने लगा कि मेरे पास नहीं आई तो मैं रिश्ता तोड़ दूंगा। मेरे पास तेरी जो फोटो है उसे नेट पर डाल दूंगा।
विज्ञापन
5 of 7
bride hands
सास ने भी कसा तंज
यह बात उसकी भतीजी ने उसे व अपने पिता-माता को बताई। हमने यह बात बिचौलिये को बताई। ताकी यह रिश्ता बने रहे। परंतु उसके बाद भी अंकित नहीं माना और बार-बार मेरी भतीजी सुमन के पास फोन करता रहा है। जब हमने इस बात के बारे में उसकी माता से बात की। तब अंकित की मां ने कहा की यह लड़की तो ऐसी लगती है। जैसे की दो बच्चों की मां लगती हो।
विज्ञापन
6 of 7
bride
डिप्रेशन में किया सुसाइड
इसी बात को लेकर मेरी भतीजी सुमन मानसिक तौर से परेशान रहने लगी और इसी परेशानी के कारण मेरी भतीजी सुमन ने शुक्रवार सुबह 9.30 बजे कोई जहरीली दवाई पी ली। तबीयत खराब होने पर वे उसे इलाज के लिए शहर के जेपी अस्पताल लेकर आए, जहां उसे दाखिल किया गया। इलाज के दौरान उसकी भतीजी सुमन ने शुक्रवार रात को मौत हो गई।
जहरीला पदार्थ खाने से हुई युवती की मौत की सूचना मिली थी। मृतका के परिजनों ने उसके मंगेतर व मंगेतर की मां पर आरोप लगाए हैं। मां-बेटे पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे हैं। - रमेश चंद, एसएचओ, थाना जठलाना