आमतौर पर ऐसा फिल्मों में होता है, पर ये कारनामा रियल में हो गया। दूल्हा और दुल्हन की मंडप में ही पिटाई हो गई, वजह भी ऐसी कि यकीं नहीं कर पाएंगे आप।
विज्ञापन
2 of 8
लुधियाना में दूल्हे की पहली पत्नी ने दुल्हन को पीटा
घटना पंजाब के लुधियाना की है। बसंत रिजॉर्ट में एक शादी के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। दुल्हन को मंडप में ही पीटा गया। दूल्हे को भी दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। हो भी क्यों न, दूसरी शादी जो करने जा रहा था वो भी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना। बस फिर क्या था, पहली पत्नी शेरनी की तरह आई और दोनों की पिटाई कर दी। मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस दूल्हे को पकड़कर ले गई।
विज्ञापन
3 of 8
लुधियाना में दूल्हे की पहली पत्नी ने दुल्हन को पीटा
पंजाबी सिंगर विशाल कुमार सोनू दूसरी शादी करने जा रहा था कि फेरे होने से पहले पहली पत्नी रेखा परिवार के साथ आ धमकी। रेखा ने पहले नई दुल्हन व उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की। रिजोर्ट के मुलाजिमों ने किसी तरह उन्हें रिजोर्ट के बाहर किया। फिर दोनों सड़क पर ही आपस में मारपीट करने लगे। यह मंजर देख लोगों की भीड़ गई और पास ही ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आपस में भिड़े पति-पत्नी को अलग करवाया।
4 of 8
लुधियाना में दूल्हे की पहली पत्नी ने दुल्हन को पीटा
थाना सराभा नगर एसएचओ मोहन लाल सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और विशाल को हिरासत में ले लिया। दूल्हन और उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। अगर विशाल का कसूर पाया गया तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में रेखा के भाई पवन कुमार ने बताया कि वह कोट मंगल सिंह इलाके में रहते हैं। रेखा की शादी करीब 14 साल पहले विशाल के साथ हुई थी।
विज्ञापन
5 of 8
लुधियाना में दूल्हे की पहली पत्नी ने दुल्हन को पीटा
पवन कुमार ने बताया किशादी के एक साल बाद उनका बेटा हुआ। दोनों के बीच नहीं बनती थी और दोनों अलग रहने लगे। कुछ समय से रेखा मालेरकोटला में अलग मकान लेकर अपने बेटे के साथ रह रही थी। दोनों में तलाक की बात चल रही थी, लेकिन तलाक हुआ नहीं था। पवन के अनुसार दो दिन पहले किसी ने उन्हें शादी का कार्ड दिया। विशाल अपने से करीब 15 साल छोटी लड़की से शादी कर रहा था। रेखा विशाल को रंगे हाथों पकड़ना चाहती थी।
विज्ञापन
6 of 8
लुधियाना में दूल्हे की पहली पत्नी ने दुल्हन को पीटा
पवन ने बताया कि इसके लिए वह शनिवार सुबह ही रिजोर्ट के पास अपने परिजनों के साथ खड़ी हो गई। जब दूल्हा आया तो वह विशाल ही था। जब रेखा ने विशाल से बात करनी चाही तो उसने उसे पत्नी मानने से ही इंकार कर दिया। इसके बाद रेखा के परिजनों ने विशाल की पिटाई करनी शुरू कर दी। विशाल अपने बचाव के लिए सड़क की तरफ भागा तो रेखा और उसके परिजनों ने उसे वहां से घसीटा और पिटाई की।
विज्ञापन
7 of 8
लुधियाना में दूल्हे की पहली पत्नी ने दुल्हन को पीटा
रेखा ने आरोप लगाया कि विशाल ने झूठे कागजात तैयार कर लड़की के परिजनों को दिखाए और उन्हें शादी के लिए राजी किया। वहीं लड़की के परिजनों ने कहा कि तलाक के कागजात देखने के बाद ही उन्होंने शादी के लिए हामी भरी थी। वहीं विशाल के परिजनों के अनुसार उन्हें भी शनिवार को ही पता चला कि विशाल शादी कर रहा है। उसने शादी से पहले किसी भी परिजन को अपनी दूसरी शादी के बारे में नहीं बताया था।
लुधियाना में दूल्हे की पहली पत्नी ने दुल्हन को पीटा
बताया जा रहा है कि विशाल ने जिस रिजोर्ट में अपनी शादी रखी थी। वहां पर बोला था कि उसके रिश्तेदार का जन्मदिन है। रिजोर्ट वालों को भी शनिवार को ही पता चला कि जिसने जन्मदिन पार्टी के लिए हॉल बुक कराया था, वह यहां पर अपनी शादी करने जा रहा है। इसके अलावा फोटोग्राफर से भी कहा गया था कि शादी की सालगिरह है।