फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत कांड: डीआईजी के साथ पकड़ा गया बिचौलिया आईपीएस-आईएएस से करता था चैट, सिद्धू और इन नेताओं संग भी तस्वीरें

Sun, 19 Oct 2025 01:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

बिचौलिये कृष्णू के डीआईजी भुल्लर ही नहीं नवजोत सिंह सिद्धू समेत कई आईएएस और आईपीएस के साथ भी संबंध थे। सीबीआई ने कृष्णू की व्हाट्सएप चैट खंगाली हैं। पंजाब के कई नेताओं, आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसरों से उसकी बात होती थी।
विज्ञापन
1 of 5
Bribery scandal - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वतकांड में पकड़े गए बिचौलिये कृष्णू शारदा की शनिवार को कई नई तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें वो पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, आईपीएस मुखविंदर सिंह छीना, आईएएस वरुण रूजम, आईपीएस गुरसिमरत सिंह ढिल्लों, डीएसपी दविंदर कुमार अत्री के साथ है।

 
विज्ञापन

2 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बिचौलिया कृष्णू - फोटो : सोशल मीडिया
सीबीआई की कार्रवाई के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिरी कृष्णू के साथ इनका क्या रिश्ता है। ज्यादातर वायरल तस्वीरें नवजोत सिंह सिद्धू के साथ हैं। इनमें कृष्णू सिद्ध के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में नजर आता है। नाभा जेल में सुखपाल सिंह खैरा से मुलाकात के दौरान भी वह सिद्धू के साथ है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी के साथ बिचौलिया कृष्णू - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के साथ कृष्णू अपना बर्थ डे मना रहा है। इसी तरह आईएएस और आईपीएस अफसरों के साथ उनके ऑफिस में मुलाकात की भी उसकी कई तस्वीरें सामने आई हैं। बिचौलिया कृष्णू आखिरकार इन नेताओं और अफसरों के साथ किस प्रकार का संबंध और काम रखता था, अब इसकी जांच भी सीबीआई कर रही है।
 

4 of 5
आईपीएस मुखविंदर सिंह छीना के साथ बिचौलिये कृष्णू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं - फोटो : सोशल मीडिया
चैट के आधार पर हो सकती है कार्रवाई
सीबीआई चंडीगढ़ के एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को कुछ सबूत हाथ लगे हैं। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कृष्णू और डीआईजी भुल्लर के बीच जिन मोबाइल नंबरों और व्हाट्सएप के जरिए रिश्वत लेने की बात हो रही थी, उसमें कृष्णू के व्हाट्सएप चैट में कई नेताओं, आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसरों की चैट सामने आई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बिचौलिया कृष्णू - फोटो : सोशल मीडिया
चैट में कृष्णू ने कई अफसरों व नेताओं के साथ लोगों के काम कराने और फाइल क्लीयर कराने को लेकर चैट कर रखी है। सीबीआई इन चैट के आधार पर उन नेताओं और अफसरों से पूछताछ कर सकती है। बिचौलिया कृष्णू चंडीगढ़ और मोहाली स्थित पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से समय-समय पर मिलने जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें