फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेल्डिंग करने वाले को FB से मिली विदेशी बहू, बस 4 दिन की थी 'चांदनी'

Sat, 03 Dec 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
जाहना और टीनू का ब्रेकअप
वेल्डिंग करने वाले ने जब फेसबुक पर किस्मत आजमाई तो एक विदेशी युवती उसके प्यार में भारत तक आई। शादी भी हो गई, लेकिन..
विज्ञापन

2 of 6
जाहना और टीनू का ब्रेकअप
कजाकिस्तान से आकर हरियाणा की बहू बनी जाहना अब अपने वतन लौट चुकी है। उतार चढ़ाव भरी कहानी के बीच अब जाहना ने अपने देश लौटकर फेसबुक वॉल पर ब्रेकअप होने की पोस्ट डाली है। वहीं जाहना के पति टीनू का कहना है कि सब ठीक है, बस वह गुस्सा थी इसलिए अपने घर गई है, जल्द आ जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
जाहना और टीनू का ब्रेकअप
ये कहानी हरियाणा के फतेहाबाद जिले के समैन गांव की है। निवासी टीनू ने फेसबुक पर हुई कजाकिस्तान की लड़की से दोस्ती के बाद शादी कर ली थी। गांव आकर टीनू ने कजाकिस्तान की लड़की से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद भी काफी दिन तक सबकुछ सही चला। जाहना का वीजा संकट भी आया।

4 of 6
जाहना और टीनू का ब्रेकअप
टीनू व जाहना के शादी के रजिस्ट्रेशन में पहले प्रशासन आनाकानी कर रहा था। टीनू और जाहना को कोर्ट कचहरी के काफी चक्कर लगाने पड़े। लगभग दो सप्ताह के बाद टीनू और जाहना का मैरिज रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज तक बात पहुंची तो जाहना का वीजा भी एक्सटेंड हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि टीनू करीब एक साल पहले सऊदी अरब गया था। वहां वह वैल्डिंग का काम करता था। फेसबुक पर उसकी दोस्ती जाहना से हो गई। करीब 8 माह चली दोस्ती से प्रभावित जाहना ने उससे शादी की इच्छा जताई। वह भारत आने को तैयार हो गई। टीनू से शादी का वादा होने के बाद जाहना 29 मई को गांव समैण आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
लॉ डिप्लोमा होल्डर व 6 भाषाओं की जानकार जींस पहनने वाली जाहना इंडिया पहुंचकर यहां के रीति-रिवाज में ढल गई थी। जींस की जगह सूट पहनने लगी थी। चाय व सब्जी बनाना सीख गई थी। उसके ससुराल वाले भी उसके हावभाव समझने लगे थे और टूटी-फूटी अंग्रेजी में अपनी बात समझा पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें