फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका की हिम्मत के आगे पस्त हो गए बदमाश, देखें तस्वीरें

Fri, 02 Sep 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 6
लेडी टीचर ने दिखाई बहादुरी, पर्स छीन नहीं पाए स्नैचर्स - फोटो : अमर उजाला
बीच सड़क शिक्षिका की हिम्मत के आगे बदमाश पस्त हो गए। महिला ने ऐसा बहादुरी दिखाई कि उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। तस्वीरों में देखिए मामला।
विज्ञापन

2 of 6
लेडी टीचर ने दिखाई बहादुरी, पर्स छीन नहीं पाए स्नैचर्स - फोटो : अमर उजाला
घटना हरियाणा के रोहतक की है। बाइक सवार युवकों ने महिला का पर्स छीनने की कोशिश की, लेकिन महिला ने बहादुरी दिखाते हुए पर्स नहीं छोड़ा। युवक उसे बाइक के साथ करीब 50 मीटर तक घसीटते रहे, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और बदमाशों को जान बचाकर भागना पड़ा। वारदात सीसीटीवी ने कैद हुई, जिसके आधार पुलिस ने कृपाल नगर निवासी अमित उर्फ विक्की और सैनीपुरा निवासी मंजीत को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

3 of 6
brave teacher
सलारा मोहल्ला चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि हनुमान कालोनी निवासी सरिता एक निजी स्कूल में अध्यापिका हैं। उनके पति सुरेंद्र जिला कोर्ट में वकील हैं। सरिता शनिवार सुबह करीब 10 बजे दयानंद मठ स्थित डाकघर में रुपये जमा करने जा रही थीं। जब वह गोहाना रोड स्थित आचार्य प्रिंटिंग प्रेस के पास पहुंचीं तो सुखपुरा चौक की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आये। युवकों ने शिक्षिका के पास आकर बाइक की स्पीड धीमी की।

4 of 6
brave teacher
साथ ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने सरिता के हाथ से पर्स छीनने का प्रयास किया। लेकिन सरिता ने हाथ से पर्स नहीं छोड़ा। इसके बाद युवकों ने बाइक की स्पीड तेज कर दी। तब सरिता सड़क पर गिर गईं, मगर पर्स नहीं छोड़ा। बाइक तेज होने के कारण सरिता करीब 50 मीटर तक बाइक के साथ सड़क पर घिसटती चली गईं, लेकिन युवकों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया। आखिरकार बाइकर्स पर्स छोड़कर गोहाना अड्डे की तरफ भाग गये। इसके बाद महिला ने सब्जी मंडी थाने में शिकायत देकर केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन

5 of 6
लेडी टीचर ने दिखाई बहादुरी, पर्स छीन नहीं पाए स्नैचर्स - फोटो : अमर उजाला
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके से मिले सीसीटीवी कै मरों की फुटेज खंगाली। पुलिस को एक जगह से आरोपियों की साफ सीसीटीवी फुटेज मिल गई। फुटेज में आरोपियों की बाइक का नंबर भी दिख रहा था। पुलिस ने फुटेज को सभी थानों और चौकियों में भिजवा दिया, ताकि बदमाशों का सुराग मिलते ही सूचना मिल सके। फिर नाकेबंदी करके तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने दोनों बाइकर्स को बाइक सहित दयानंद मठ के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लेडी टीचर ने दिखाई बहादुरी, पर्स छीन नहीं पाए स्नैचर्स - फोटो : अमर उजाला
एएसआई सुशील कुमार का कहना है कि बदमाशों ने वारदात में जिस बाइक का प्रयोग किया था उसी के साथ पकड़े गए हैं। बाइक अमित के नाम है। उन्होंने बताया कि मंजीत का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में पांच केस दर्ज हैं। चार केस चोरी के दर्ज हैं। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। उसने 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। जबकि अमित ने 12 कक्षा तक पढ़ाई की है। दोनों से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है, ताकि स्नेचिंग के अन्य मामलों का भी खुलासा हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें