फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: नदी में रस्सी से बंधा मिला नौजवान का शव, आप देख नहीं सकेंगे हालत

Thu, 23 Feb 2017 09:27 AM IST
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
फतेहाबाद में नहर से मिला युवक का शव
हरियाणा से बड़ी खबर। यहां नदी से एक नौजवान का रस्सी से बंधा शव बरामद हुआ। शव की हालत इतनी खराब थी कि देखकर पुलिस वाले भी दंग रह गए।
विज्ञापन

2 of 6
फतेहाबाद में नहर से मिला युवक का शव
घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। जिले के जाखल खंड के गांव तलवाड़ा के पास घग्गर नदी के पुल के नीचे एक 30 से 32 साल के युवक का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत सरपंच को दी।
विज्ञापन

3 of 6
फतेहाबाद में नहर से मिला युवक का शव
सरपंच मौके पर पहुंचे और पुलिस को फोन किया। इतना उन्होंने स्थिति को संभाले रखा और गांव के ही युवकों को जरिए शव को बाहर निकलवाया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

4 of 6
फतेहाबाद में नहर से मिला युवक का शव
मृतक के हाथ-पांव रस्सियों से बांधे हुए थे और शव काफी दिनों पुराना लग रहा है। चेहरा व शरीर जानवरों द्वारा नोंच लिया गया है। पहली नजर में पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर चल रही है और जांच में जुट गई है। प्राथमिक जांच में पता चला है मृतक के सिर में भी चोट मारी गई है।
विज्ञापन

5 of 6
फतेहाबाद में नहर से मिला युवक का शव
पुलिस ने बताया कि मृतक के शव पर काले रंग की कमीज, नीले रंग की जींस एवं पैरों में लैदर के जूते हैं। जाखल पुलिस ने अपने स्तर पर आसपास के गांवों में मृतक के बारे में पूछताछ करवाई है, लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फतेहाबाद में नहर से मिला युवक का शव
अब जाखल पुलिस पंजाब पुलिस के संपर्क में आकर युवक की पहचान करवाने में जुट गई है। ऐसा माना जा रहा है कि मृतक पंजाब के किसी गांव का हो सकता है, क्योंकि जाखल पंजाब-हरियाणा के बार्डर पर है और ऐसा संभव है कि शव घग्गर नदी के पानी के साथ बहकर यहां आ गया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें