एशियाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय बॉक्सर अमित पंघाल ने यूं ही गोल्ड मेडल नहीं जीत लिया। उन्होंने विरोधी बॉक्सर को ऐसी रणनीति अपनाकर हराया, देखकर सब चौंक गए।
विज्ञापन
2 of 5
अमित पंघाल
किसी बड़े टूर्नामेंट में 52 किलो भारवर्ग में पहली बार देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय बॉक्सर अमित पंघाल ने नए भारवर्ग में अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। थाईलैंड के बैंकॉक शहर में चल रही एशियाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अमित ने पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया के बॉक्सर को 5-0 से मात दी।
विज्ञापन
3 of 5
अमित पंघाल
अमित के कोच अनिल धनखड़ ने बताया कि कोरियाई बॉक्सर की हाइट अमित से ज्यादा थी। वह खिलाड़ी अपनी हाइट का फायदा न उठा पाए। इसके लिए भारतीय टीम की ओर से विशेष रणनीति बनाई गई। इस रणनीति के तहत अमित को विरोधी बॉक्सर पर अपना बचाव करते हुए लगातार अटैक करना था। जो मैच के दौरान साफ देखने को मिला।
4 of 5
बॉक्सर अमित पंघाल
उन्होंने बताया कि अमित शुरुआत से ही लगातार अपने विरोधी बॉक्सर पर आक्रामक नजर आए। पंघाल ने आक्रामक अंदाज में खेलना शुरू किया और विरोधी के पास उनके हमलों का कोई जवाब नहीं था। भारतीय टीम की इस रणनीति का अमित के गोल्ड जीतने में अहम योगदान रहा। अमित पंघाल ने नए भार वर्ग में साल में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता है।
अमित के चाचा राज पंघाल ने बताया कि अमित पंघाल अभिनेता सन्नी देओल से मिलने के लिए गुरदासपुर जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जब वे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र से मिलने मुम्बई गए थे, तो वहां पर वे सन्नी देओल से मुलाकात नहीं कर पाए थे। उन्होंने बताया कि आगामी 12 मई को प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद वे गुरदासपुर में सन्नी से मुलाकात करेंगे।