ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह
कुलदीप सिंह सन् 1962 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उन्होने ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई से कमीशन प्राप्त किया और पंजाब रेजिमेन्ट की 23वीं बटालियन में शामिल हुए। उन्होंने 1965 के युद्ध में भाग लिया, जहां वे पश्चिमी सेक्टर में तैनात थे। युद्ध के बाद, एक साल के लिए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के आपातकालीन बल को अपनी सेवाएं दी और गाजा (मिस्र) में कार्यरत रहे।