फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर मूवी के रियल हीरो सूबेदार को नम आंखों से अंतिम विदाई, तस्वीरें

Fri, 12 Aug 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
कपूरथला में सूबेदार रतन सिंह का संस्कार - फोटो : अमर उजाला
बॉर्डर मूवी के रियल हीरो और वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के वीर चक्र विजेता सूबेदार रत्न सिंह को नम आंखों से विदाई दी गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
कपूरथला में सूबेदार रतन सिंह का संस्कार - फोटो : अमर उजाला
कपूरथला के गांव टिब्बा के शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। ईसीएचएस सुल्तानपुर लोधी के नायब सूबेदार अवतार सिंह, नायक रतन सिंह और अन्य  जवानों ने पार्थिव देह पर फूलमालाएं अर्पित कीं। सैनिक भलाई कार्यालय कपूरथला के प्रमुख कर्नल अमरबीर सिंह चाहल की ओर से सुखविंदर सिंह और आलवीर  सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

3 of 5
कपूरथला में सूबेदार रतन सिंह का संस्कार - फोटो : अमर उजाला
वीर च्रक विजेता आनरेरी कैप्टन 92 वर्षीय सूबेदार रतन सिंह का बुधवार को निधन हो गया था, लेकिन  सूबेदार को अंतिम संस्कार में सरकारी सम्मान नहीं मिला। सरकारी उपेक्षा के चलते न तो फौज और न ही पुलिस की टुकड़ी ने जाबांज सूबेदार रतन सिंह को अंतिम सलामी दी। यहां तक कि एसडीएम सुल्तानपुर लोधी डा. चारूमिता को छोड़कर न तो डीसी जसकिरण सिंह पहुंचे और न ही एसएसपी राजिंदर सिंह ने शिकरत की।

4 of 5
कपूरथला में सूबेदार रतन सिंह का संस्कार - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सूबेदार रत्न सिंह और अन्य सैनिकों की बहादुरी पर बॉर्डर फिल्म बनाई गई थी जिसमें अभिनेता पुनीत इस्सर ने सूबेदार रत्न सिंह का किरदार निभाया था। 1971 के युद्ध में जब सूबेदार रत्न सिंह राजस्थान में लोंगोंवाल पोस्ट पर तैनात थे तब पाकिस्तानी सेना द्वारा 45 टैंकों और बटालियन के 2 हजार से अधिक सैनिकों के हमले को महज 80 भारतीय सैनिकों ने धूल चटाई थी। इनमें सूबेदार रत्न सिंह भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपूरथला में सूबेदार रतन सिंह का संस्कार - फोटो : अमर उजाला
ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह की अगुवाई में इन सैनिकों ने पाक सेना का बहादुरी से मुकाबला किया था जिसकी चर्चा आज तक होती है। इसी बहादुरी को देख तत्कालीन राष्ट्रपति वी. वी गिरी ने सूबेदार रत्न सिंह को वीर चक्र से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें