फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाईजान बम धमाका करना है'...सुनते ही पुलिस के हाथ-पैर फूले

Mon, 16 Nov 2015 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद,नरवाना(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
एक कॉल ने प्रशासन के होश उड़ा दिए। इंटरनेट कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि ‘भाईजान ब्लास्ट करना है।’ बम स्क्वायड और पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान। देखिए।
विज्ञापन

'भाईजान बम धमाका करना है'...सुनते ही पुलिस के हाथ-पैर फूले

2 of 6
हरियाणा के उकलाना के युवक के पास आई एक इंटरनेट कॉल ने प्रशासन के होश उड़ा दिए। इंटरनेट कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि ‘भाईजान कल नरवाना में ब्लास्ट करना है।’ सूचना मिलते ही पुलिस सुबह से ही नरवाना के रेलवे और बस स्टैंड पर बम स्क्वायड की दो टीमों ने तलाशी अभियान चलाया। शहर के बाजारों और सिनेमा घर की भी जांच की गई।

विज्ञापन

'भाईजान बम धमाका करना है'...सुनते ही पुलिस के हाथ-पैर फूले

3 of 6
दरअसल उकलाना निवासी एक युवक शुक्रवार शाम जींद से अपने घर जा रहा था। पुलिस के अनुसार जब वह घसो गांव के पास पहुंचा, उसके नंबर पर शाम 5:52 बजे एक कॉल आई। युवक द्वारा कॉल रिसीव करने पर सामने से आवाज आई कि ‘भाईजान कल नरवाना में ब्लास्ट करना है।’ इस पर युवक ने पूछा कि कौन बोल रहा है, तब तक फोन काट दिया गया। इसके बाद युवक ने ऑपरेटर कंपनी के ग्राहक सुविधा केंद्र पर फोन कर घटना की जानकारी दी।

'भाईजान बम धमाका करना है'...सुनते ही पुलिस के हाथ-पैर फूले

4 of 6
ऑपरेट कंपनी ने ही घटना की सूचना जींद पुलिस को दी। इसके बाद जींद पुलिस ने युवक से संपर्क साधा और पूरे मामले की जानकारी ली। ब्लास्ट की सूचना के बाद जिले भर में पुलिस चौकस रही। दिन के समय जींद रेलवे जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ ने तलाशी अभियान चलाया। आरपीएफ के थाना प्रभारी जीबी जोशी के अनुसार पुलिस हर ट्रेन और हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

'भाईजान बम धमाका करना है'...सुनते ही पुलिस के हाथ-पैर फूले

5 of 6
पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर जिस युवक के पास फोन आया था, उसे बुलाकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार जिस नंबर से कॉल आई है, वह चार अंकों का है। इससे अंदेशा है कि यह कॉल इंटरनेट से की गई है। पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया।  दिन भर चले तलाशी अभियान के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली तो पुलिस ने राहत की सांस ली, लेकिन अलर्ट जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाईजान बम धमाका करना है'...सुनते ही पुलिस के हाथ-पैर फूले

6 of 6
डीएसपी आदर्शदीप के अनुसार रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सर्च अभियान चलाया गया है। संदिग्ध लोगों पर खास नजर रखी जा रही है। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस हर व्यक्ति पर नजर रख रही है। लोगों से भी आह्वान किया है कि वे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर इसकी सूचना पुलिस को दें। मामला साइबर सैल को सौंप दिया है जांच चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें