दरअसल यशराज फिलम्स के बैनर तले निर्माता आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग के लिए अभिनेता सलमान खान फिल्म की यूनिट के साथ लुधियाना पहुंच गए हैं। लुधियाना के गांवों में फिल्म के एक गाने की शूटिंग होगी। इसके लिए सलमान करीब आठ से दस दिन तक शहर में रहेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सलमान खान
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दो या तीन दिन के लिए शूटिंग करने आएंगी। फिलहाल अनुष्का बरनाला के पस फिल्म फिलौरिया की शूटिंग में व्यस्त हैं। उस फिल्म में हीरो की भूमिका दलजीत निभा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान
कुछ दिन पहले सलमान ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ‘सुल्तान’ की शूटिंग की थी। लुधियाना में गांव जोधां, किलारायपुर और ललतों समेत कुछ गांवों में इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग की जाएगी। इसके लिए प्रोडक्शन टीम के अलावा सारी यूनिट ने लुधियाना में डेरा जमा लिया है।
4 of 5
सलमान खान
जानकारी के अनुसार सलमान खान और अनुष्का शर्मा का होटल हयात रीजेंसी में ठहरने का कार्यक्रम है, जबकि यूनिट के लोग रेडिसन ब्लू होटल में रुके हुए हैं।