फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: सुरभि राणा के बारे में रैपर रफ्तार ने कही ऐसी बात, खुश हो जाएंगे श्रीसंथ के फैन्स

Thu, 10 Jan 2019 04:04 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 6
रैपर रफ्तार
बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट रही सुरभि राणा के बारे में रैपर रफ्तार ने बड़ा बयान दिया है। यह पढ़कर श्रीसंथ के फैन्स खुश हो जाएंगे, जानिए आखिर क्या कहा उन्होंने।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रैपर रफ्तार
रैपर ने कहा कि वे बिग बॉस सीजन 12 की प्रतिभागी सुरभि राणा को रियल हीरो नहीं मानते। उनका रोडीज शो में चयन एक रोडीज के रूप में हुआ था न कि रियल हीरो के रूप में। रियल हीरोज वह हैं जिन्होंने अपने काम व सूझबूझ से दूसरों की जिंदगी बदल दी हैं। रोडीज के लिए रियल हीरोज का चयन किया जाता है और वही रियल हीरोज जब दूसरे रियलिटी शो में जाते हैं तो कमजोर पड़ जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रोडीज के ऑडिशन
रैपर रफ्तार रैपर रफ्तार पंचकूला में सेक्टर-पांच स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में रोडीज शो के लिए ऑडिशन लेने पहुंचे थे। शो के होस्ट रणविजय सिंह, गैंग लीडर प्रिंस नरूला, गैंग लीडर व अभिनेत्री नेहा धूपिया, सीजन एक्सपर्ट निखिल चिनप्पा, रैपर रफ्तार व पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह मौजूद रहे। तीन हजार के करीब युवक-युवतियों ने ऑडिशन दिए। इसमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, यूपी सहित अन्य राज्यों के युवक-युवतियों ने शिरकत की।

4 of 6
रोडीज के ऑडिशन
शो के होस्ट रणविजय सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ हमारा गढ़ है। हमें जितने रोडीज चंडीगढ़ में आकर मिलते है उतने कहीं नहीं मिलते। यहीं कारण है कि हर बार हम अन्य शहरों में ऑडिशन लेने का फैसला बदलते हैं, लेकिन चंडीगढ़ में हम हर बार ऑडिशन के लिए आते हैं। इस सीजन की खास बात यह है कि इस बार पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

5 of 6
रोडीज के ऑडिशन
संदीप सिंह ने बताया कि इस शो में यह मेरा पहला अनुभव रहेगा और असली लाइफ के हीरो तलाशने के कांसेप्ट ने ही मुझे शो के लिए प्रेरित किया हैं। हम सभी में सामान्य रूप से ऊपर उठने तथा परिवर्तन लाने की सहनशीलता हैं। नए अनुभव को लेकर मैं बहुत उत्सुक हूं, क्योंकि इस बार मैं वह करने जा रहा हूं जो मैंने पहले कभी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोडीज के ऑडिशन
वहीं इस सीजन में अपनी स्ट्रेट्जी के विषय में मुस्कुराते हुए अभिनेत्री नेहा धूपिया ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि प्रिंस नरूला अपनी टीम के लिए शानदार रोडीज चुने जिन्हें वह बाद में अपनी टीम में शामिल कर सकें। बता दें कि ऑडिशन के इंतजार में बैठे युवाओं में जोश बरकरार करने के लिए अलग-अलग एक्टिविटी भी करवाई गई। जिसमें किसी ने भंगड़ा करके दिखाया तो किसी ने मॉडलिंग और स्टंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें