फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डीजे वाले बाबू' रैपर बादशाह बने एक्टर, पर IAS बनना चाहते थे, बताया- क्यों बदल दिया नाम

Thu, 10 Jan 2019 04:03 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
रैपर बादशाह
'डीजे वाले बाबू' रैपर बादशाह एक्टर बनने जो रहे हैं, लेकिन वे आईएएस बनना चाहते थे। उन्होंने अपना नाम क्यों बदला और कैसे पहुंचे इस मुकाम तक, इसके बारे में खुद बताते हुए कहते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
badshah
वे अगर रैपर न होते तो आईएएस अफसर होते। कभी ये उनका सपना हुआ करता था। इसके लिए वे स्कूल टाइम में खूब मेहनत करते थे, हर क्लास में अव्वल आते थे। बादशाह का कहना है कि उनकी कभी कोई गर्लफ्रेंड नहीं बनी, लेकिन उन्होंने शादी अपनी मर्जी से की। उनका छोटी बेटी इस समय उनकी बेस्ट फ्रेंड है और इसके साथ वे अपनी हर बात शेयर करते हैं। रैपर चंडीगढ़ के एलांते मॉल में अपनी मूवी की प्रमोशन के सिलसिले में आए थे।
विज्ञापन

3 of 9
badshah
बादशाह ने बताया कि उनका असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है, लेकिन म्यूजिक इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने नाम बदल लिया, क्योंकि जब वे इंडस्ट्री में आने का प्लान कर रहे थे, तब किंग खान शाहरुख खान की फिल्म बादशाह आई थी। उन्हें यह नाम काफी अच्छा लगा, इसीलिए उन्होंने अपना निक नेम बादशाह रख दिया। इसी नाम से अब लोग मुझे जानते हैं और इस नाम से उन्हें काफी कुछ मिला।

4 of 9
badshah
बादशाह ने बताया कि मैं पंजाब इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ता था तो उस समय की बात ही अलग थी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर रहा था। मेरे दोस्तों की मैं क्या बताऊं, ऐसे दोस्त कम ही मिलते हैं। मैं कई बार पढ़ते पढ़ते सो जाया करता था, कुछ ओढ़ता नहीं था और जब सुबह उठता था तो रजाई पड़ी होती थी। यह ऐसे क्षण थे जो अभी भी मुझको भावुक कर देते हैं। मैंने इंजीनियरिंग की और उसके बाद रैप की दुनिया में चला गया।
विज्ञापन

5 of 9
badshah
बादशाह ने कहा कि जब वह बॉलीवुड में गए तो एक बार ऐसा लगा कि अपना समय बर्बाद किया पर बाद में यही इंजीनियरिंग मेरे खूब काम आई। अब म्यूजिक प्रोड्यूस करता हूं तो सारा काम इंजीनियरिंग का ही है। ऐसा कहीं नहीं लगता है कि मैंने अपना समय खराब किया। रैप तो उसी समय से चलता था। बाद में यह प्रोफेशनल रूप में आ गया। मैंने यहां डीएवी कालेज के पास, सेक्टर-17 और पीजीआई के सामने परांठे भी खूब खाएं हैं।
विज्ञापन

6 of 9
badshah
बादशाह ने बताया कि मैंने पहली फिल्म बनाई अरदास तो उसके लिए कई स्क्रिप्ट पढ़ीं थी। जब दूसरी मूवी दो दूनी पंज बनाई तो भी काफी स्क्रिप्ट पढ़ीं। मेरा मानना है कि यदि फिल्म कोई संदेश देती है तो बेहतर होती है। वैसे बेहतर फिल्म बनाना हरेक की कोशिश होती है और रैप एक कंपटीटिव जोन है। काफी रैपर हैं, पर उनका प्रेजेंटेशन ज्यादा अच्छा नहीं है। वास्तव में रैप दिल से निकलता है और दिल तक जाता है।
विज्ञापन

7 of 9
badshah
बता दें कि बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। वे भारतीय पंजाबी रैपर हैं। उनका जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता हरियाणवी और मां पंजाबी हैं। बादशाह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बाल भारती पब्लिक स्कूल दिल्ली से की है। बादशाह ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है।

8 of 9
badshah
बादशाह को बचपन से ही गाने गाना तो पसंद था, लेकिन वे कभी भी एक पंजाबी रैपर बनने की ख्वाइश नहीं रखते थे, उनका मन सिविल सर्विस में जाने का था। आज वे सफल हिपहॉप सिंगर हैं। शुरू में बादशाह के पिता को भी यह पसंद नहीं था कि उनका बेटा रैपर बने। यही नहीं, भले ही आज उनके लाखों प्रशंसक हैं, लेकिन उनकी जिंदगी की सबसे करीबी शख्स उनकी पत्नी जैसमीन को भी बादशाह की गायकी पसंद नहीं थी।
विज्ञापन

9 of 9
पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह
बादशाह ने अपने संगीत कैरियर की शुरुआत साल 2006 से की थी। उन्होंने अपने कैरियर में पंजाबी फिल्मी जगत के कई मशहूर गायकों के साथ जुगलबंदी की है। फिल्म खूबसूरत के गाने ‘पार्टी तो अभी शुरू हुई है’ और फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के गाने से उन्हें पहचान मिली। बादशाह ने यो यो हनी सिंह, गिप्पी ग्रेवाल और दिलजीत दोसांझ के साथ कई गाने गाए हैं। उनका गाना डीजे वाले बाबू लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें