फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में मेहमानों को लेकर हुआ ऐसा खुलासा, निराश हो गए कपिल शर्मा...दुल्हन गिन्नी भी हैरान

Tue, 11 Dec 2018 04:54 PM IST
जगदीश जोशी, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma - फोटो : amar ujala
कपिल शर्मा की शादी में मेहमानों के आने को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने कॉमेडी किंग को काफी निराश किया। दुल्हन गिन्नी चतरथ भी काफी हैरान हैं कि ऐसा क्यों हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ के लावां-फेरे मौके पर बॉलीवुड से दिग्गज अदाकारों के आने की संभावना जताई जा रही है। मगर कपिल के करीबी और पारिवारिक सदस्य अदाकार गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने ये कहकर इन कयासों पर विराम लगा दिया है कि शादी समारोह में बॉलीवुड से अभी कोई दिग्गज अदाकार नहीं आ रहा। लेकिन पंजाब के कलाकार और गायक शादी समारोह में रंग जमाएंगे, पंजाबी तड़का लगाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma
हालांकि शादी समारोह में पंजाबी फिल्म हस्तियों के अलावा बॉलीवुड से भी दिग्गजों को निमंत्रण दिया गया है। मगर ज्यादातर दिग्गज बॉलीवुड अदाकार मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में ही भाग लेंगे। अदाकार गुरप्रीत सिंह घुग्गी लंदन से अपनी फिल्म के शूट से समय निकालकर कपिल शर्मा की शादी समारोह के लिए मंगलवार को पंजाब लौट आए हैं और मेहमाननवाजी के लिए तैयार हैं।

4 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि जालंधर में शादी समारोह में दोनों पक्षों के करीबी रिश्तेदार और पंजाब से जुड़ी फिल्मी हस्तियां ही शिरकत करेंगी, क्योंकि मौसम में बदलाव आ रहा है। पंजाब में धुंध, बारिश और बहुत ठंड हो रही है। ऐसे में फ्लाइट आदि के आने-जाने में परेशानी आती है। इसलिए ज्यादातर सेलिब्रिटी मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी में ही पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा
घुग्गी का कहना है कि कपिल शर्मा उनका दोस्त नहीं बल्कि छोटा भाई है। उससे पारिवारिक नाता है। इसलिए वह शादी में आने वाले लोगों की मेहमाननवाजी करेंगे। घुग्गी ने बताया कि वह कपिल की शादी के जालंधर और अमृतसर वाले दोनों समारोह में रहेंगे। कपिल को वह कॉलेज टाइम से जानते हैं। तभी उन्हें कपिल के टैलेंट का अंदाजा लग गया था। वह कपिल को नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें