शादी के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों ने कुछ इस तरह न्यू ईयर सेलिब्रेट किया, देखिए..
विज्ञापन
2 of 5
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा ने नए साल पर पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसमें दोनों खूब मस्ती नजर करते आ रहे हैं। कपिल ने गिन्नी के साथ कई रोमांटिक सेल्फी ली, इनमें से एक उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है।
विज्ञापन
3 of 5
kapil sharma with ginni chatrath
- फोटो : amar ujala
फैंस इन तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करके दोनों ने फैन्स को नए साल की बधाई भी दी। कपिल ने लिखा- आपके प्यार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं। मेरे और मेरी पत्नी गिन्नी चतरथ की तरफ से सभी को नए साल की ढेर सारी मुबारक। सभी को प्यार''।
4 of 5
kapil sharma
- फोटो : instagram
इस फोटो को एडिट करके कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने इस पर '2019' भी लिखा है। बता दें कि नया साल कपिल शर्मा के लिए खुशियों का दौर लेकर आया। वहीं 2018 जाते-जाते हुए दो बड़े तोहफे देकर गया, एक तो गिन्नी चतरथ और दूसरा उनका शो।
कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ के साथ 13 दिसंबर को शादी की। वहीं 29 दिसंबर से कपिल का शो ऑन एयर हो गया। पहला शो बेहद शानदार रहा। लोगों ने इसे काफी पसंद किया। पहले शो में मेहमान के तौर पर सिंबा की प्रमोशन के लिए रणवीर सिंह और सारा अली खान आए।