फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है वो, जिसके हाथों में हाथ डाल गोल्डन टेंपल पहुंची सुष्मिता सेन और लिया गुरु का आशीर्वाद

Tue, 14 May 2019 02:48 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में नजर आईं। उनके साथ उनका ब्वॉयफ्रेंड भी दिखा, जिनके साथ उनकी शादी की चर्चाएं हैं। जानिए कौन है वो लड़का...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुष्मिता सेन
रोहमन शॉल, गोल्डन टेंपल में सुष्मिता सेन के साथ मत्था टेकने के लिए पहुंचे। सुष्मिता ने इस खास टूर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दोनों ने गोल्डन टेंपल में मत्था टेका और वहां पर मौजूद लोगों से बातचीत की। सुष्मिता ने एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर लिया। इसके साथ लिखा- वाहेगुरु जी का खालसा वाहे गुरु की फतेह। आप को बहुत सारा प्यार, शुक्रिया। सुष्मिता ने अपनी जिंदगी और उपलब्धियों के लिए अरदास भी कराई।
 
विज्ञापन

3 of 5
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन, रोहमन के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। बीते कुछ दिनों से सुष्मिता को उनके साथ कई बार देखा गया। दोनों की एक साथ कई तस्वीरें भी वायरल हुईं, जिसके बाद से इन दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा। नैनीताल में रहने वाले कश्मीर के मूल निवासी रोहमन का परिवार नैनीताल में कश्मीरी शॉल का व्यवसाय करता है। सुष्मिता 42 साल की है जबकि रोहमन 27 के, यानी दोनों ही उम्र का फासला 15 साल का है।

4 of 5
सुष्मिता सेन
रोहमन के पिता रियाज और मां इस खबर से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सुष्मिता सेन ने उन्हें फोन पर बधाई दी थी। अगर दोनों शादी करते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी। हाल ही में हुए मुंबई फैशन वीक में भी सुष्मिता अपनी दोनों बच्चियों और रोहमन के साथ बैठी हुई नजर आई थीं। रोहमन सुष्मिता की बेटियों के साथ मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए। सुष्मिता को रोहमन के साथ एयरपोर्ट पर भी देखा गया था, जिससे इस बात को और भी जोर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुष्मिता सेन
सभी जानते हैं कि सुष्मिता सेन की जिंदगी खुली किताब की तरह है। वह बीते कुछ वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से दूर जरूर हैं, लेकिन लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले उनका नवरात्रि के दौरान धुनुची डांस खूब वायरल हुआ था तो वहीं अब उनकी रोहमन के साथ नजदीकियां सुर्खियों में हैं। सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर ताज महल के बाहर फोटो खिंचवाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने 'लव ऑफ लाइफ' का कैप्शन दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें