फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों जान देना चाहती थी सपना चौधरी, किन हालातों में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने निगल लिया था जहर

Mon, 11 Feb 2019 03:46 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी इन दिनों खूब चर्चा में हैं, वहीं हम आपको बता रहे है वो किस्सा, जिस वजह से सपना जान देना चाहती थी। यहां तक कि उन्होंने जहर भी निगल लिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
sapna chaudhary
सपना चौधरी को एक कार्यक्रम में गाई एक रागनी ने विवादों में ला दिया था। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। इस पर दलित समाज बिगड़ गया और कहा गया कि गीत के माध्यम से उन्होंने पूरी जाति को ‘बावला’ कहकर अपमानित किया है।
विज्ञापन

3 of 9
sapna chaudhary - फोटो : File Photo
रागनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि सपना ने गीत के माध्यम से दलित कौम का अपमान किया है। गायिका का यह गीत यू-ट्यूब पर अपलोड भी किया गया है। चौहान ने बताया कि वे स्वयं उसी जाति से संबंध रखते हैं, जिस जाति का अपमान किया गया है।

4 of 9
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत सामाजिक संगठन निगाहें के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सपना और उनकी मंडली के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित आईपीसी की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया। साथ ही जांच के लिए एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 9
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
ये सब होने के बाद हरियाणवी म्यूजिक कम्पनी मोर म्यूजिक ने डांसर और कलाकार सपना चौधरी से नाता तोड़ लिया। मोर म्यूजिक कम्पनी के संचालक राजेश मोर ने ऐलान कर दिया कि सपना चौधरी से उनकी कम्पनी का कोई ताल्लुक नहीं है। कम्पनी ने अब मोर म्यूजिक के गानों पर सपना चौधरी के डांस करने पर भी बैन लगा दिया है।
विज्ञापन

6 of 9
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
कंपनी ने ऐलान किया कि सपना चौधरी अगर उनके गानों पर पब्लिक के सामने परफोरमेंस देगी तो कम्पनी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगी। इस बीच रागिनी विवाद में केस दर्ज होने के बाद फेसबुक पर सपना के खिलाफ अभियान छेड़ा गया, जिस पर लगातार उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं।

 
विज्ञापन

7 of 9
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
रोज आ रहे कमेंट्स से सपना चौधरी इतनी आहत हुई कि उन्होंने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि जान बच गई, लेकिन कई दिन तक सपना को आईसीयू में रहना पड़ा। इस दौरान भी लोगों का क्रेज कम नहीं हुआ। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई। मीडिया से बात करते हुए सपना के दिल का दर्द बाहर निकला।

8 of 9
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
सपना ने कहा कि सोशल मीडिया में उनके बारे में हर रोज अश्लील मैसेज पोस्ट किए जा रहे थे। सपना ने बताया कि लाइव प्रोग्राम के दौरान भी कई बार सरेआम अश्लील हरकतें हो रहीं थी। उन कार्यक्रमों की कुछ वीडियो उनके सुसाइड अटेम्प्ट के बाद सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं। इसमें उनके बारे में आपत्तिजनक बातें भी कही जा रही हैं।
विज्ञापन

9 of 9
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
इसके बाद सपना चौधरी ने गुड़गांव की अदालत में जमानत याचिका दायर की, लेकिन वह खारिज हो गई। फिर सपना ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी, लेकिन कई बार उन्हें राहत नहीं दी गई, तमाम कोशिशों के बाद उन्हें जमानत मिल ही गई। इसके बाद जून 2017 में रागिनी विवाद में हुई एफआईआर रद्द करने के लिए सपना चौधरी ने हाईकोर्ट में अपील की। मामला अभी विचाराधीन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें