राखी सावंत की हद है, अपनी हरकतों से बाज नहीं आतीं। अब उन्होंने ऐसा कांड कर दिया है कि गैर जमानती अरेस्ट वारंट जारी हो गए हैं उनके।
विज्ञापन
2 of 5
rakhi sawant
दरअसल, भगवान वाल्मीकि को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बालीवुड अभिनेत्री राखी सावंत वीरवार को भी लुधियाना की अदालत में पेश नहीं हुई। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विश्व गुप्ता ने राखी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिए और इस केस में अगली कार्रवाई दो जून तय की गई है।
विज्ञापन
3 of 5
राखी सावंत
लुधियाना के एडवोकेट नरेंद्र आदिया ने भगवान वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर लुधियाना की अदालत में केस दायर कर रखा है। इस केस में अदालत ने राखी के खिलाफ पहले भी वारंट जारी किए थे। लुधियाना पुलिस की टीम राखी को गिरफ्तार करने मुंबई भी गई थी, लेकिन खाली हाथ लौट आई।
4 of 5
rakhi sawant
राखी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई। अदालत ने तीन हफ्ते की अग्रिम जमानत दी थी, उसकी अवधि दो मई को पूरी हो गई थी। 11 मई को उन्हें पेश होना था, लेकिन वे नहीं आईं। इसलिए अदालत ने उनके खिलाफ फिर से गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है, वो भी गैर जमानती।
शिकायतकर्ता वकील नरेंद्र आदिया का कहना है कि राखी सावंत जानबूझ कर केस में पेश नहीं हो रहीं, जबकि वो मीडिया के सामने पेश होकर वाल्मीकि भाईचारे से माफी मांग कर साबित कर चुकी हैं कि उन्हें अदालती हुकमों की कोई परवाह नहीं है, जबकि लुधियाना पुलिस भी उन्हें अदालत में पेश करने को नाकाम रही।