फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, फिल्मी सेलिब्रिटिज को क्रिकेट के मैदान में, दिल जीत लेंगे

Sun, 22 Nov 2015 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
फिल्मी सेलिब्रिटिज क्रिकेट के मैदान में नजर आए तो खूब धूम मची। उल्होंने खेल के मैदान में अपने हुनर ने दर्शकों का दिल ही जीत लिया। तस्वीरों में एक झलक।
विज्ञापन

देखिए, फिल्मी सेलिब्रिटिज को क्रिकेट के मैदान में, दिल जीत लेंगे

2 of 10
पंजाबी गानों से धूम मचाने वाले हार्डी संधू, जस्सी गिल, सोनू सूद और पूर्व क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा सेक्टर 16 स्टेडियम में क्रिकेट खेलते नजर आए। वे सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के लिए प्रैक्टिस मैच खेल रहे थे।
विज्ञापन

देखिए, फिल्मी सेलिब्रिटिज को क्रिकेट के मैदान में, दिल जीत लेंगे

3 of 10
दरअसल, सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) में पंजाब दे शेर और हरियाणा इलेवन के बीच प्रदर्शनी मुकाबले खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा इलेवन की टीम ने 152 रन बनाए।

देखिए, फिल्मी सेलिब्रिटिज को क्रिकेट के मैदान में, दिल जीत लेंगे

4 of 10
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब दे शेर की हालत एक समय काफी खस्ता थी। मात्र 17 रन पर ही 5 खिलाड़ी पैवेलियन लौट चुके थे। मगर इसके बाद हार्डी संधू के चौकों-छक्कों ने मैच का पासा ही पलट दिया।
विज्ञापन

देखिए, फिल्मी सेलिब्रिटिज को क्रिकेट के मैदान में, दिल जीत लेंगे

5 of 10
दूसरे छोर पर जस्सी गिल ने भी दोस्त हॉर्डी संधू का पूरा साथ निभाया और अंत तक नॉट आउट रहे। पंजाब दे शेर ने 7 विकेट पर 157 रन बनाकर मैच जीत लिया। एक समय हार की कगार पर खड़ी पंजाब दे शेर टीम के ये दोनों शेर जीत के सूत्रधार बने।
विज्ञापन

देखिए, फिल्मी सेलिब्रिटिज को क्रिकेट के मैदान में, दिल जीत लेंगे

6 of 10
इससे पहले खेलते हुए हरियाणा इलेवन ने 20 ओवर में 152 रन बनाए। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा ने सबसे अधिक 42 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हॉर्डी संधू ने 3, कप्तान सोनू सूद ने 2 और जस्सी गिल ने 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन

देखिए, फिल्मी सेलिब्रिटिज को क्रिकेट के मैदान में, दिल जीत लेंगे

7 of 10
मैच के दौरान हॉर्डी संधू के दो कैच छोड़ना विपक्षी टीम को भारी पड़ा। हार्डी संधू ने धमाकेदार पारी खेलते हुए मात्र 50 गेंदों पर शतक जड़ते हुए 101 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े।

देखिए, फिल्मी सेलिब्रिटिज को क्रिकेट के मैदान में, दिल जीत लेंगे

8 of 10
संधू ने 11वें ओवर में तीन छक्के जड़े। संधू ने कहा कि गिल उनके अच्छे दोस्त हैं और साथ में ही दोनों अभ्यास करते हैं। उन्हें उम्मीद है कि लीग में उनकी ऐसी ही लय बरकरार रहेगी।

देखिए, फिल्मी सेलिब्रिटिज को क्रिकेट के मैदान में, दिल जीत लेंगे

9 of 10
जीत के बाद उत्साहित हॉर्डी संधू ने कहा कि लीग में इसी लय का बरकार रखने की जरूरत है। आज के मैच में एक समय मे टीम हार रही थी। मुझे मौका मिला, बॉल भी बल्ले पर आ रही थी। इसी का फायदा उठाया और सिक्स लगाने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

देखिए, फिल्मी सेलिब्रिटिज को क्रिकेट के मैदान में, दिल जीत लेंगे

10 of 10
वहीं जस्सी गिल ने कहा हॉर्डी और मैं अच्छे दोस्त है, दोनो पंजाबी सिंगर है। जब भी मौका मिलता है एक साथ क्रिकेट का अभ्यास करते है। इनके अनुसार सिगिंग हो या फिर खेल दोनों में मेहनत की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें