राजनीति में एंट्री को लेकर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने बड़ा खुलासा किया है। वहीं इन दिनों वह कौन-सी फिल्म पर काम कर रहे हैं, इस बारे में भी बताया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
एक्टर सोनू सूद
- फोटो : फाइल फोटो
फिल्मों में अभिनय का जादू बिखेरने के बाद सोनू सूद अब राजनीति में एंट्री की तैयारी में जुटे हुए हैं। एक्टर ने कहा कि विधानसभा व लोकसभा चुनाव के दौरान लगभग सभी पार्टियों की तरफ से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव मिला था। उस समय तो इंकार कर दिया था, क्योंकि वह अभी खुद को राजनीति के लिए और मजबूत करना जरूरी समझते हैं। इसी कारण उन्होंने राजनीति में पांव नहीं रखा।
विज्ञापन
3 of 5
एक्टर सोनू सूद
- फोटो : फाइल फोटो
सोनू सूद ने संकेत दिए हैं कि वह अभी खुद को राजनीति के लिए तैयार कर रहे हैं और अगले लोकसभा चुनाव तक तैयार हो भी जाएंगे। तब वे राजनीति के जरिए लोगों की सेवा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी बहन मालविका और जीजा गौतम सच्चर इस समय मोगा में एक एनजीओ चला रहे हैं, जिसमें जुड़कर वह भी लोगों की सेवा करने की कोशिश कर रहे हैं।
4 of 5
एक्टर सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला
सोनू सूद ने बताया कि इसके अलावा वे पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में धाक जमाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वे एक पंजाबी मूवी पर काम कर रहे हैं। हालांकि अभी तक फिल्म का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म का एक सीन मोगा में शूट कर लिया गया है। मंगलवार को मोगा आए सोनू सूद ने अपने प्रशंसकों से मुलाकात की और अमर उजाल पत्रकार को इंटरव्यू दिया।
सोनू सूद ने बताया कि काफी समय से उनके प्रशंसकों की इच्छा थी कि वह पंजाबी पर्दे पर भी नजर आएं। इसलिए वह अपने फैंस की तमन्ना पूरी करने जा रहे हैं। इस साल उनकी एक पंजाबी फिल्म रिलीज होगी। वह अपने पैतृक गांव मोगा का नाम और ऊंचाई तक ले जाना चाहते हैं। यही कारण है कि फिल्म का पहला सीन उन्होंने मोगा में ही शूट किया। उनकी टीम भी यहां आई हुई है।