फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए धर्मेंद का परिवार, दो पत्नियां 6 बच्चे, जानिए कौन और क्या करते हैं?

Tue, 26 Dec 2017 06:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र बॉलीवुड के शायद ऐसे पहले स्टार हैं, जिनकी दो अलग-अलग फैमिली है। दो पत्नियां हैं और दोनों से उन्हें छह बच्चे हैं, जानिए कौन और क्या करते हैं?
विज्ञापन

2 of 10
धर्मेंद्र
धमेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं। 1954 में 19 साल की उम्र में धर्मेंद की शादी उनसे हुई थी। धर्मेंद्र और प्रकाश के चार बच्‍चे हैं, अजय सिंह (सनी), विजय सिंह (बॉबी), विजेता और अजेता देओल हुए।
विज्ञापन

3 of 10
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने दूसरी शादी एक्ट्रेस हेमा मालिनी से 2 मई, 1980 को की। हेमा से उन्हें दो बेटियां ईशा और आहना हैं। बता दें कि इस समय उनके सभी बच्चे शादीशुदा हैं। कोई देश में है तो कोई विदेश में बसा है।

4 of 10
sunny deol
अजय सिंह (सनी देओल) सबसे बड़े बेटे हैं। इनका जन्म 19 अक्टूबर 1956 को सहनेवाल, लुधियाना (पंजाब) में हुआ था। सनी देओल की वाइफ पूजा लाइमलाइट से दूर रहती हैं और इन दोनों के दो बेटे हैं- करण और राजवीर। करण फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 10
bobby deol
विजय सिंह (बॉबी देओल) का जन्म 27 जनवरी 1967 को हुआ था। बॉबी देओल ने अपनी बचपन की दोस्त तान्या आहूजा से लव मैरिज की है और इनके दो बेटे आर्यमान और धरम हैं। तान्या बिजनेस वूमेन हैं और होम डेकोर का काम करती हैं।
विज्ञापन

6 of 10
धर्मेंद्र
सनी और बॉबी की सगी बहनें अजिता और विजेता देओल हैं। दोनों मां प्रकाश कौर की तरह हमेशा लाइम लाइट से दूर रहीं। दोनों को कभी किसी फैमिली फंक्‍शन में भी नहीं देखा गया। पता चला है कि अब दोनों बहनें कैलिफोर्निया(यूएस) में शिफ्ट हो गई हैं।
विज्ञापन

7 of 10
धर्मेंद्र
अजीता धर्मेंद और प्रकाश कौर की बेटी हैं। उसकी शादी किरण चौधरी से हुई थी। किरण 1000 Decorative Designs from India नामक एक बुक के ऑथर हैं। अजीता का निक नेम लल्ली है।

8 of 10
धर्मेंद्र
विजेता के नाम से धर्मेंद्र ने अपना प्रोडक्‍शन हाउस खोला है- 'विजेता प्रोडक्‍शन प्राइवेट लिमिटेड' है। विजेता की शादी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि वो भी अपनी बहन अजीता के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी हैं।

9 of 10
धर्मेंद्र
ईशा देओल का जन्म 2 नवम्बर 1982 को हुआ। वह धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं। उसने 2002 में 'कोई मेरे दिल सौ पूछे' से बालीवुड में अपनी अदाकारी की शुरूआत की। मुम्बई के प्रसिद्ध कारोबारी भरत तख्तानी के साथ 29 जुलाई 2012 को ईशा ने शादी की।
विज्ञापन

10 of 10
धर्मेंद्र
आहना देओल का जन्म 28 जुलाई 1985 को हुआ। वह धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं और ओडिसी नृत्यांगना है। आहना ने फरवरी 2014 में बिज़नेस मैन वैभव कुमार से शादी की थी। आहना ना तुम जानो ना हम मूवी में नजर आई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें