बॉलीवुड के असली 'नायक' अनिल कपूर रियल जिंदगी में कितने डाउन टू अर्थ हैं, इसकी जीती जागती मिसाल चंडीगढ़ में देखने को मिली। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
anil kapoor
- फोटो : amarujala
अभिनेता अनिल कपूर चंडीगढ़ में अमेरिकी सीरियल 24 के हिंदी रूपांतरण पर शुरू होने वाले शो की प्रमोशन के सिलसिले में आए थे। अपनी सादगी के लिए जाने जाते अनिल कपूर पत्रकारों को बैठने के लिए जगह न मिलने पर वे स्वयं भी उनके साथ नीचे बैठ गए। जब उनसे उनकी फिटनेस का राज पूछा गया तो जवाब देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
anil kapoor
- फोटो : amarujala
अनिल कपूर बोले कि विदेशी सिनेमा की तुलना में भारतीय सिनेमा का बजट बहुत कम होता है। कम बजट के बावजूद हम इंटरनेशनल मूवीज व टीवी शो को एडाप्ट कर रहे हैं, यह काफी बड़ी बात है। अगर भारत में भी मुझे ऐसी कोई कहानी मिलती है, जिसका कंटेंट काफी दमदार होगा तो उसे भी इंटरनेशनल लेवल तक लेकर जाएंगे।
4 of 6
anil kapoor
- फोटो : amarujala
अभिनेता ही बना रहना चाहता हूं: नायक फिल्म में अनिल कपूर के सीएम के रोल को दर्शकों ने काफी सराहा था। जब उनसे रीयल लाइफ में सीएम बनने का सवाल किया गया तो उन्होंने बगैर देर किए कहा कि मैं एक अभिनेता ही बना रहना चाहता हूं। इस फिल्म के लिए मुझे कई नेताओं केफोन भी आए, जिन्होंने कहा कि हमें इस फिल्म से काफी प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
5 of 6
anil kapoor
- फोटो : amarujala
छोटे पर्दे का सफर रोमांच भरा: 1979 में हमारे तुम्हारे नामक मूवी से बालीवुड में कदम रखने वाले अनिल कपूर ने कहा कि अगर आगे भी ऐसे अवसर मिलते रहे तो वह इसी लाइन में काम करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि बड़े पर्दे से छोटे पर्दे का सफर काफी रोमांच भरा है। इसमें आपको नियम में रहकर काम करना पड़ता है।
चंडीगढ़ दोबारा आने की इच्छा जताई: अनिल कपूर ने कहा कि भविष्य में अगर उन्हें दोबारा चंडीगढ़ आने का मौका मिलेगा तो वे जरूर आएंगे। चंडीगढ़ की सुंदरता की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे अपने परिवार जैसे माहौल महसूस होता है।