फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान में मिला खून सना शव, तस्वीरें विचलित कर देंगी

Wed, 08 Jul 2015 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 5
श्मशानघाट पर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला तो सनसनी फैल गई। पुलिस इसे खुदकुशी बता रही, जबकि घटनास्थल के हालात कुछ और बयां कर रहे। तस्वीरें। परिजन और पुलिस इस मौत को आत्महत्या बता रहे हैं, लेकिन घटनास्थल से बरामद चाकू, बिखरा खून, मृतक के शरीर पर जख्म कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन

श्मशान में मिला खून सना शव, तस्वीरें विचलित कर देंगी

2 of 5
पुलिस के मुताबिक 37 वर्षीय महीपाल दो साल से अपने परिवार के साथ नहीं रह रहा था। अक्सर वह श्मशान में ही रहता था और लंगर खाकर गुजारा करता था। दो साल पहले तक वह ठेकेदारी करता था, लेकिन पत्नी के साथ हुए अलगाव के बाद से वह अकेला इधर-उधर घूमता रहता था।  उसकी पत्नी पास ही गांधी कॉलोनी स्थित झुग्गियों में अपने बच्चों के साथ रह रही है। पड़ोसियों के मुताबिक दो साल पहले से महीपाल की पत्नी किसी और के साथ रह रही है।

विज्ञापन

श्मशान में मिला खून सना शव, तस्वीरें विचलित कर देंगी

3 of 5
हालांकि उसकी मौत के बाद परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम करवाने से भी मना कर दिया। पुलिस को सुबह करीब 10.30 से 11 बजे के बीच खबर मिली कि श्मशानघाट से एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा है।  तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित एमडीसी थाना के पुलिस कर्मी वहां पहुंचे। घटना के वक्त श्मशान में मौजूद एक बाबा सोमनाथ ने पुलिस को बताया कि उसने महीपाल को चाकू लगने के बाद बचाने की कोशिश की, लेकिन उस वक्त कोई नहीं पहुंचा।

श्मशान में मिला खून सना शव, तस्वीरें विचलित कर देंगी

4 of 5
नतीजतन शरीर से काफी खून निकल गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि वह नशे में इतना धुत था कि शव से थोड़ी दूर पर ही दोपहर के वक्त भी सो रहा था। उसकी नींद खुलने के बाद पुलिस ने सभी पहलुओं पर पूछताछ की, लेकिन पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक यह मामला आत्महत्या ही लग रहा है।
मौके से पुलिस को एक छोटा चाकू बरामद किया गया है, जबकि घटनास्थल पर शराब की बोतलें और पानी की बोतल भी मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्मशान में मिला खून सना शव, तस्वीरें विचलित कर देंगी

5 of 5
छानबीन के सिलसिले में सीन ऑफ क्राइम टीम भी पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए, ताकि इस मामले की पड़ताल कर मौत की गुत्थी सुलझाई जा सके। मृतक महीपाल की पत्नी मूरकली अपने बच्चों के साथ घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन उसने भी आत्महत्या की आशंका जताई। कृष्ण कुमार, एसीपी ने बताया कि इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की छानबीन की जा रही है। फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें