अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन सिलेंडर में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट। हादसे में एक की मौत हो गई। देखिए दर्दनाक तस्वीरें।
विज्ञापन
हॉस्पिटल में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
2 of 8
अस्पताल परिसर में रखे आक्सीजन सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में एक की मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा पंजाब के अमृतसर के गुरुनानक देव अस्पताल में हुआ। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
हॉस्पिटल में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
3 of 8
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल शीशे, आक्सीजन सिलेंडर के हिस्से जांच के लिए चंडीगढ़ लेबोरेटरी भेजे हैं। एसपी का कहना है मामले की जांच की जा रही है। गुरुनानक देव अस्पताल के गोदाम में एक निजी कंपनी का ड्राइवर संदीप शर्मा निवासी तुंगा अपने साथी नरेश निवासी जिला होशियारपुर, गुरबचन सिंह निवासी पंडौरी वडैंच के साथ आक्सीजन गैस के सिलेंडर कार से उतार रहा था।
हॉस्पिटल में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
4 of 8
इस दौरान एक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। चपेट में आने से संदीप शर्मा के शरीर के कई अंग उड़ गए और नरेश की आंख व गुरबचन सिंह के पेट पर गंभीर चोटें आ गई। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे अस्पताल के कर्मचारी तत्काल तीनों को इमरजेंसी वार्ड ले गए।
विज्ञापन
हॉस्पिटल में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
5 of 8
वहां संदीप ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल नरेश और गुरबचन सिंह को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर थाना मजीठा रोड पुलिस के इंचार्ज गगनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी पहुंची।
विज्ञापन
हॉस्पिटल में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
6 of 8
वहीं अस्पताल प्रशासन की तरफ प्रिंसिपल डॉ. संतोख सिंह, मेडिकल अधीक्षक सुजाता शर्मा, डॉ. राजकुमार , डॉ.सुरिंद्रपाल सिंह पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। करीब एक घंटे बाद फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहां से शीशे के कण, आक्सीजन सिलेंडर के हिस्से लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ लेबोरेटरी भेजे।
विज्ञापन
हॉस्पिटल में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
7 of 8
एसपी कंवलजीत सिंह पुरेवाल ने बताया कि केस की जांच की जा रही है। आक्सीजन सिलेंडर में धमाका इतना जबरदस्त था कि अस्पताल के शीशे टूट गए। धमाके की आवाज सुनकर मरीजों और तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। वार्डों में भर्ती मरीज अपने तीमारदारों के साथ बाहर आ गए।
हॉस्पिटल में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
8 of 8
बाद में मामले की जानकारी होने पर मरीज अपने वार्डों में गए। मरीजों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर उन्हें ऐसा लगा कि अस्पताल में बम ब्लास्ट हो गया है। इस पर वह जान बचाने के लिए अस्पताल से बाहर आ गए।