फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में हुआ रहस्यमयी धमाका, 20 किमी. तक सुनाई दी आवाज और फैल गई रोशनी

Thu, 20 Dec 2018 09:26 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
दुनिया में हुई कई घटनाएं वैज्ञानिकों के लिए भी रहस्य बनी हुई हैं। ऐसी ही एक अपने यहां हुई। यह एक रहस्यमयी धमाका है। धमाका इतनी जोर था कि काफी दूर तक सुनाई दिया। वहीं आस-पास के इलाके में दिन जैसी रोशनी हो गई। जानते हैं इस रहस्यमयी घटना के बारे...
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
दरअसल पंजाब का नंगल शहर एक रहस्यमयी धमाके से गूंज उठा। धमाके से लोगों के घर के दरवाजे और खिड़की तक हिल गई। लोग भूकंप समझ अपने घरों से बाहर आ गए।
मिली जानकारी के अनुसार जब यह धमाका हुआ उस समय एकदम से बिजली सप्लाई भी ठप्प हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
हालांकि चंद मिनटों बाद बिजली सप्लाई तो बहाल हो गई लेकिन धमाका कहां हुआ यह रहस्य बना हुआ है। सूत्रों की माने तो यह धमाका 20 किलो मीटर की दूरी तक सुना गया। इस धमाके के उपरांत प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए ।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : getty images
प्रशासन यह जानने में लगा है कि यह धमाका कहां हुआ।लोग भी अपनी स्तर पर यह जानने का प्रयास करने में जुटे हुए है। जब इस बारे में जानकारी लेने के तहसीलदार डीपी पांडे से सम्पर्क किया तो उन्होने कहा कि क्षेत्र की सभी औद्योगिक इकाईयों के सम्पर्क में हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
वहां कोई धमाका नही हुआ और हो सकता है कि यह धमाका आसमान में हुआ हो। बता दें कि धमाके के बाद पूरे इलाके में दिन जैसी रोशनी भी हो गई थी। नंगल डैम होने की वजह से यह पूरा इलाका अति संवेदनशील है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें