फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में रसोई गैस सिलेंडर में धमाका, 2 महिलाओं की मौत

Wed, 04 Nov 2015 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला,संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
परिवार के लिए काल बन गया रसोई गैस सिलेंडर। रसोई में पड़े दो गैस सिलेंडर फटने से 2 दर्दनाक मौत हो गई वहीं 11 पड़ोसी बुरी तरह घायल। हादसे की भयावहता को बयां करती देखिए ये तस्वीरें।
विज्ञापन

घर में रसोई गैस सिलेंडर में धमाका, 2 महिलाओं की मौत

2 of 10
परिवार के लिए काल बन गया रसोई गैस सिलेंडर। रसोई में पड़े दो गैस सिलेंडर फटने से 2 दर्दनाक मौत हो गई वहीं 11 पड़ोसी बुरी तरह घायल। हादसा पंजाब के मालेरकोटला (संगरूर) में हुआ।

विज्ञापन

घर में रसोई गैस सिलेंडर में धमाका, 2 महिलाओं की मौत

3 of 10
यहां के निकट कस्बा मंडी अहमदगढ़ में अहोई अष्टमी के दिन पूजा अर्चना में व्यस्त एक हिंदू परिवार पर रसोई गैस सिलेंडर कहर बनकर फूटा है। मंगलवार शाम माता अहोई की पूजा की तैयारी कर रहे इस परिवार की रसोई में पड़े दो गैस सिलेंडर फटने से दुर्भाग्यवश घर की मालकिन और अन्य महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घर में रसोई गैस सिलेंडर में धमाका, 2 महिलाओं की मौत

4 of 10
हादसे में पड़ोस में रहने वाले भी ग्यारह लोग भी बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसे में न सिर्फ इस परिवार का पूरा घर तबाह हो गया बल्कि एक आल्टो कार और तीन मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

विज्ञापन

घर में रसोई गैस सिलेंडर में धमाका, 2 महिलाओं की मौत

5 of 10
दरअसल, अहमदगढ़ में लैबोरेटरी चलाने वाले अरुण कुमार के परिवार में मंगलवार को अहोई अष्टमी के लिए पूजा की तैयारी की जा रही थी। रेलवे रोड के पास शिव मंदिर के सामने बसे इस परिवार में देर शाम दो रसोई गैस सिलेंडर फट गए।
विज्ञापन

घर में रसोई गैस सिलेंडर में धमाका, 2 महिलाओं की मौत

6 of 10
धमाका इतना जबरदस्त था कि अरुण का मकान मिट्टी में मिल गया। घर में मौजूद उसकी मां सत्यादेवी (58) और मुहल्ले से गुजर रही एक राहगीर महिला बलविंदर कौर मौके पर ही दम तोड़ गई।

विज्ञापन

घर में रसोई गैस सिलेंडर में धमाका, 2 महिलाओं की मौत

7 of 10
हादसे में अरुण की पत्नी मोनिका सहित पड़ोस में रहने वाले मदन लाल, सुनीता रानी पत्नी सुरिंदर गुप्ता, मदीहा बानो, प्रितपाल सिंह, सुनीता पत्नी सतीश वर्मा, आरती, रंजना, अनीश कुमार, मोहिंदर कुमार, जसवीर सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए।

घर में रसोई गैस सिलेंडर में धमाका, 2 महिलाओं की मौत

8 of 10
धमाके के कारण राज कुमार के इर्दगिर्द बने मकान भी हिल गए और लोग घबराकर सड़क पर आ गए। घटना की सूचना मिलते ही शहर के समाज सेवी संगठनों से जुड़े लोग मदद को दौड़े और जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया।

घर में रसोई गैस सिलेंडर में धमाका, 2 महिलाओं की मौत

9 of 10
एसपी मालेरकोटला जसविंदर सिंह और डीएसपी अमरगढ़ गुरमीत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हादसे की जांच में जुटे इन पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल पुलिस रेसक्यू आपरेशन में जुटी है। मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

घर में रसोई गैस सिलेंडर में धमाका, 2 महिलाओं की मौत

10 of 10
घर में रखे रसोई गैस के 2 सिलेंडर फटने हादसा हुआ। देखिए भयावह हादसे की तस्वीरें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें