फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच बना जान का दुश्मन, देखिए बाप के सामने बम फटने से छह फुट उड़ा बेटा

Sun, 16 Apr 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट
पैसे का लालच कभी-कभी जान पर भारी पड़ जाता है,  ऐसा ही कुछ हुआ है जब बेटा पिता के सामने पीतल निकाल रहा था लेकिन धमाके में उसके चीथड़े उड़ गए।
विज्ञापन

2 of 8
कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट - फोटो : Demo Pic
चंद पैसे का लालच कभी-कभी जान पर भारी पड़ जाता है,  ऐसा ही कुछ हुआ है जब बेटा पिता के सामने पीतल निकाल रहा था लेकिन धमाके में उसके चीथड़े उड़ गए।
 
विज्ञापन

3 of 8
कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट
गुरदासपुर के ब्रह्मपुरा रोड पर स्थित गांव बरनाला में एक कबाड़ी की दुकान में हुई धमाके की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप में घायल हो गए।  
 

4 of 8
कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट
कबाड़ी की दुकान में हुआ धमाका कई सवाल खड़े कर रहा है। पाक सीमा से सटे क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं। इसीलिए घटना की जांच कई पहलू पर की जा रही है।  
 
विज्ञापन

5 of 8
कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट
बरनाला निवासी विजय कुमार की गांव से बाहर बनी बरनाला पुलिया के पास कबाड़ी की दुकान है। उसका आवास भी दुकान के ऊपरी हिस्से में है। शनिवार दोपहर विजय कुमार, उसका दस वर्षीय बेटा ध्रुव मसीह, चाचा का बेटा तरसेम मसीह, हरप्रीत सिंह हैपी तथा साजन पुत्र दैनियल मसीह दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वहां जोरदार धमाका हुआ। धमाके में हरप्रीत सिंह हैपी की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

6 of 8
कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट
घायलों को गुरूनानक देव अस्पताल (अमृतसर) में भर्ती करवाया गया है। बारह साल के विक्टर की आंखों पर गहरे जख्म हैं। वहीं 17 वर्ष के साजन के जख्म भी गहरें हैं। कबाड़ी की दुकान का मालिक विजय घटना के वक्त दुकान के अंदर बैठकर खाना खा रहा था। संयोग ही था कि उस पर बम का असर कम हुआ। 
विज्ञापन

7 of 8
कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट
विजय कहता है कि आज रामू काम पर नहीं आया था। दुकान नीचे हैं और आवास ऊपर। बेटा विक्टर अपने चाचा के लड़के साजन के साथ दुकान के बाहर खाना देकर खड़ा हो गया था। उस वक्त हरजीत सिंह (कबाड़ी)  तरसेम सिंह (कबाड़ी) के साथ मिलकर कबाड़ के समान से पीतल निकाल रहे थे। 
विज्ञापन

8 of 8
कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट - फोटो : Demo
जैसे ही हरजीत सिंह ने हथौड़ा मारा, धमाका हो गया। पिता की नजरों के सामने ही बेटा करीब छह फुट उछल गया। हरजीत सिंह के तो चीथड़े उड़ गए। जबकि तरसेम सिंह के भी जख्म गहरे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें